Gas Cylinder New Booking Price: 29 जुलाई को सुबह-सुबह बदल गए गैस बुक‍िंग के रेट! अब क‍ितने में बुक होगा स‍िलेंडर, चेक करें

LPG Rate Today, 29 July: अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम में एक बार फ‍िर इजाफा द‍िख रहा है. ऐसे में भारत की सरकारी तेल व‍िपणन कंपनियों ने एलपीजी के नए रेट्स जारी कर द‍िए हैं. यहां चेक करें.

lpg price today
1 / 6

LPG Rate Today, 29 July: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी भले ही थोड़ी देर के लिए थम गई हो, लेकिन भारत में रसोई गैस (LPG) को लेकर टेंशन अभी खत्म नहीं हुई है. पिछले कुछ महीनों से जारी इस टकराव की वजह से समुद्र के सबसे व्यस्त रास्तों पर पानी के जहाजों की आवाजाही काफी घट गई है.

विज्ञापन

क्‍या आज एलपीजी स‍िलेंडर के भाव बदल गए?

क्‍या आज एलपीजी स‍िलेंडर के भाव बदल गए? 2 / 6

नहीं. सरकारी तेल व‍िपणन कंपन‍ियों ने घरेलू और कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर के भाव आज जरूर जारी क‍िए हैं, लेक‍िन इसमें कोई बदलाव नहीं क‍िया गया है.

विज्ञापन

गैस की सप्लाई पर क्यों मंडरा रहा है खतरा?

गैस की सप्लाई पर क्यों मंडरा रहा है खतरा?3 / 6

जहाजों के मूवमेंट पर नजर रखने वाली एजेंसी Kpler के मुताबिक, होर्मुज (Strait of Hormuz) और लाल सागर (Red Sea) के रास्तों पर जहाजों की संख्या काफी कम हो गई है. हुती विद्रोहियों के हमलों और इस इलाके में अनिश्चितता की वजह से मालवाहक जहाज इन रास्तों से गुजरने से कतरा रहे हैं.

कितना है आज गैस सिलेंडर का भाव?

कितना है आज गैस सिलेंडर का भाव?4 / 6

सप्लाई की इस चिंता के बीच राहत की बात यह है कि आज (29 जुलाई 2026) देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली: 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर ₹942 का मिल रहा है. मुंबई: घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹941.50 है.

विज्ञापन

हाल ही में कब बदले थे दाम?

हाल ही में कब बदले थे दाम?5 / 6

घरेलू LPG की कीमतों में आखिरी बदलाव 7 जून को हुआ था, जब सिलेंडर 29 रुपये महंगा हुआ था. उससे पहले 7 मार्च को भी इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो 1 जुलाई को लोगों को बड़ी राहत मिली थी, जब इसकी कीमत में 183.50 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी. इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये से घटकर 2930 रुपये पर आ गया.

आगे क्या उम्मीद है?

आगे क्या उम्मीद है?6 / 6

सरकारी तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी के रेट रिवाइज करती हैं. ऐसे में अब अगली संभावित फेरबदल 1 अगस्त 2026 को देखने को मिल सकती है. देखना होगा कि ग्लोबल तनाव के बीच कंपनियां राहत देती हैं या जेब पर बोझ बढ़ाती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन