LPG Gas Cylinder Price Today: 1 अगस्‍त से पहले ही सरकारी कंपन‍ियों ने जारी की एलपीजी की नई रेट ल‍िस्‍ट; चेक करें

अगर आप भी आज या अगले महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. क्‍योंक‍ि आज देश की सरकारी तेल व‍िपणन कंपन‍ियों ने एलपीजी की नई रेट ल‍िस्‍ट जारी कर दी है.

lpg price today
1 / 7

जुलाई का महीना खत्म होने को है और 1 अगस्त से आपकी रसोई का बजट थोड़ा हिल सकता है. दरअसल, जुलाई में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में करीब 40% का उछाल देखा गया है, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि तेल कंपनियां 1 अगस्त से रसोई गैस की कीमतें बढ़ा सकती हैं.  आइए समझते हैं कि इस बार सिलेंडर बुक करने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा और आज क्‍या कीमतों में कोई बदलाव क‍िए हैं?  

विज्ञापन

क्‍या बदल गए आज एलपीजी के दाम?

क्‍या बदल गए आज एलपीजी के दाम? 2 / 7

अगर आज आप घरेलू या कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर बुक करने जा रहे हैं तो आपके मन में ये सवाल जरूर होगा क‍ि कहीं आज स‍िलेंडर महंगा तो हो गया? आपको बता दें क‍ि सरकार ने घरेलू या कमर्श‍ियल गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं क‍िए हैं. सरकारी तेल व‍िपणन कंपन‍ियों ने नई रेट ल‍िस्‍ट जरूर जारी की है, पर उसमें क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं क‍िया गया है आज.

विज्ञापन

1 अगस्त से बदल सकते हैं दाम

1 अगस्त से बदल सकते हैं दाम3 / 7

इंडियन ऑयल (Indane), एचपीसीएल (HP Gas) और बीपीसीएल (Bharat Gas) जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के नए रेट जारी करती हैं. इस बार 5 kg, 10 kg, 14.2 kg (घरेलू) और 19 kg (कमर्शियल) वाले सभी सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव की पूरी संभावना है.

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत4 / 7

हालांक‍ि दो द‍िनों से कच्‍चे तेल की कीमतों में ग‍िरावट है. लेक‍िन ग‍िरावट के बावजूद अपने सामान्‍य स्‍तर से कच्‍चे तेल का भाव 40 फीसदी ऊपर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में आई भारी तेजी का सीधा असर घरेलू एलपीजी दरों पर पड़ता दिख रहा है. कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया है, जिससे दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

बुकिंग और PNG पर स्विच करने के नियम

बुकिंग और PNG पर स्विच करने के नियम5 / 7

अगर आप अपने पुराने एलपीजी कनेक्शन से पीएनजी (PNG - पाइप वाली गैस) पर शिफ्ट होने की सोच रहे हैं, या बुकिंग के समय में बदलाव करना चाहते हैं, तो नए महीने से इससे जुड़े नियमों में भी कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं.

काम की सलाह:

काम की सलाह:6 / 7

अगर आप सिलेंडर की रिफिलिंग कराने की सोच रहे हैं, तो 1 अगस्त का इंतजार करने के बजाय आज ही रेट चेक करके बुकिंग डाल देना समझदारी का फैसला हो सकता है.

विज्ञापन

आपके शहर में एलपीजी की कीमत

आपके शहर में एलपीजी की कीमत 7 / 7

नई दिल्ली ₹942.00 | ₹2,930.00, कोलकाता ₹968.00 | ₹3,081.50, मुंबई ₹941.50 | ₹2,885.50 , चेन्नई ₹957.50 | ₹3,106.00, गुड़गांव ₹950.50 | ₹2,947.50 , नोएडा ₹939.50 | ₹2,930.00, बैंगलोर ₹944.50 | ₹3,021.00 , भुवनेश्वर ₹968.00 | ₹3,114.50 , चंडीगढ़ ₹951.50 | ₹2,954.50 , हैदराबाद ₹994.00 | ₹3,191.00 , जयपुर ₹945.50 | ₹2,957.50 , लखनऊ ₹979.50 | ₹3,052.50 , पटना ₹1,031.50 | ₹3,227.00 , तिरुवनंतपुरम ₹951.00 | ₹2,971.50,

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन