Gas Cylinder Price Hike Alert: 16 अगस्त से 1000 रुपये वाला सिलेंडर मिलेगा 2900 में! तुरंत करें ये 2 काम

LPG Gas Cylinder e-KYC Deadline 16 August: 16 अगस्त तक गैस सिलेंडर ई-केवाईसी न कराने पर लगेगा 2900 रुपये का कमर्शियल रेट. जानिए मोबाइल से ई-केवाईसी करने का तरीका और 40 लाख के इंश्योरेंस का नियम.

LPG.jpg (64)
1 / 6

अगर आपके पास एलपीजी गैस कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. 16 अगस्त तक ई-केवाईसी (e-KYC) न कराने पर आपको 1001 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर 2900 रुपये (कॉमर्शियल रेट) में मिलेगा. भारी नुकसान और लंबी कागजी प्रक्रिया से बचने के लिए तुरंत अपनी केवाईसी पूरी कराएं.

विज्ञापन

केवाईसी न होने पर क्यों देने होंगे 2900 रुपये?

केवाईसी न होने पर क्यों देने होंगे 2900 रुपये?2 / 6

कई जिलों में अभी भी 40% उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अधूरी है. अगर 16 अगस्त तक यह काम पूरा नहीं होता है, तो गैस कंपनियां सब्सिडी रोक देंगी और आपको कमर्शियल दर (बाजार मूल्य) पर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा.

विज्ञापन

अपने मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे करें ई-केवाईसी

अपने मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे करें ई-केवाईसी3 / 6

घर बैठे अपने मोबाइल से ई-केवाईसी करना बेहद आसान है: प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपनी गैस कंपनी (Indane, HP, Bharat) का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आए हुए OTP से लॉगिन करें. LPG Section में जाकर e-KYC या Aadhaar का ऑप्शन चुनें. ऐप में दिए निर्देशों के अनुसार अपना फेस स्कैन (Face Scan) करें. डेटा मैच होते ही केवाईसी पूरी हो जाएगी.

मोबाइल से न हो, तो गैस एजेंसी जाकर कराएं बायोमेट्रिक

मोबाइल से न हो, तो गैस एजेंसी जाकर कराएं बायोमेट्रिक4 / 6

अगर आपको मोबाइल से ऑनलाइन ई-केवाईसी करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो घबराएं नहीं. अपने आधार कार्ड और गैस पासबुक के साथ नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं. वहां फिंगरप्रिंट (अंगूठे का निशान) या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए बायोमेट्रिक मशीन से तुरंत केवाईसी हो जाएगी.

विज्ञापन

सावधान! पुराना पाइप न बदलने पर रद्द हो जाएगा 40 लाख का इंश्योरेंस

सावधान! पुराना पाइप न बदलने पर रद्द हो जाएगा 40 लाख का इंश्योरेंस5 / 6

गैस एजेंसियों ने पुराना रबर पाइप तुरंत बदलने की सख्त चेतावनी दी है. अगर पुराना पाइप होने की वजह से कोई हादसा होता है, तो कंपनियां कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगी. वहीं, नया सर्टिफाइड पाइप लगा होने पर किसी भी दुर्घटना की स्थिति में 40 लाख रुपये तक का बीमा (Insurance Claim) मिलता है.

आज ही निपटा लें ये दोनों काम!

आज ही निपटा लें ये दोनों काम!6 / 6

अपनी जेब पर 3 गुना बोझ पड़ने से बचाएं और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें. 16 अगस्त की डेडलाइन से पहले ई-केवाईसी पूरी कराएं और अपने रसोई घर में लगे पुराने गैस पाइप को आज ही बदलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन