Gas Cylinder New Booking Price: सुबह-सुबह आ गई LPG गैस की नई कीमतें, आज कितने में बुक हो रहा गैस सिलेंडर; चेक करें
LPG Gas Cylinder New Booking Price 2026: एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दाम जारी हो गए हैं. जानें दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, पटना, मुंबई और बेंगलुरु समेत अपने शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट.

LPG Price Today, 5 August: आज सुबह-सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा भाव जारी कर दिए हैं. अगर आपके घर का गैस सिलेंडर खाली हो गया है और आज रिफिल कराने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कि आज गैस सिलेंडर की बुकिंग (lpg gas cylinder booking price) कितने में हो रही है.
दिल्ली और नोएडा में क्या हैं रेट?
2 / 7देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 942.00 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2738.00 रुपये में बुक हो रहा है. वहीं नोएडा में घरेलू सिलेंडर 939.50 और कमर्शियल 2738.00 रुपये का मिल रहा है.
मुंबई और कोलकाता में नई कीमतें
3 / 7आर्थिक राजधानी मुंबई में आज घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपये का है. वहीं कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968.00 रुपये और कमर्शियल 2872.50 रुपये में मिल रहा है.
यूपी और बिहार के प्रमुख शहरों का हाल
4 / 7यूपी की राजधानी लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 रुपये का है. वहीं पटना (बिहार) में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1031.50 रुपये और कमर्शियल की 3,018.00 रुपये पहुंच गई है.
दक्षिण भारत के बड़े शहरों के दाम
5 / 7चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, बेंगलुरु में 944.50 रुपये और हैदराबाद में 994.00 रुपये में बुक हो रहा है. इन तीनों शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 2800 रुपये से 2900 रुपये के पार हैं.
गुड़गांव और जयपुर का रेट कार्ड
6 / 7हरियाणा के गुड़गांव में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये में मिल रहा है. वहीं राजस्थान के जयपुर में आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपये और कमर्शियल की 2,765.50 रुपये है.
अन्य शहरों की नई कीमतें
7 / 7भुवनेश्वर: घरेलू ₹968.00 | कमर्शियल ₹2,908.00 चंडीगढ़: घरेलू ₹951.50 | कमर्शियल ₹2,760.00 तिरुवनंतपुरम: घरेलू ₹951.00 | कमर्शियल ₹2,774.00