LPG Rules: इन सिलेंडर ग्राहकों के लिए बंद की जा रही हैं सेवाएं; सिलेंडरों के लिए जरूरी है ये कदम
LPG Rules 2026: पीएनजी और एलपीजी दोनों गैस कनेक्शन रखने वाले 50 हजार से अधिक उपभोक्ता रडार पर हैं। आधार डेटा मैचिंग के बाद कनेक्शन सस्पेंड हो जाएंगे। जानें नियम।

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशों पर एक बेहद जरूरी और बड़ा अपडेट सामने आया है। अब जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई पहले से मौजूद है, वहां एलपीजी (LPG) कनेक्शन को तुरंत सस्पेंड (निलंबित) कर दिया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग ने ऐसे 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की पहचान कर ली है जो दोनों कनेक्शनों का एक साथ इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए विभाग आधार कार्ड के जरिए दोनों डेटाबेस को आपस में मैच कर रहा है। आइए, जानते हैं कि यह पूरी प्रक्रिया कैसे काम करेगी और क्या आपका कनेक्शन दोबारा शुरू हो सकता है।
50 हजार से ज्यादा उपभोक्ता रडार पर, सरेंडर न करने वालों पर सीधा एक्शन
2 / 5मंत्रालय ने पहले ऐसे उपभोक्ताओं से खुद एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की अपील की थी. जिन लोगों ने ऐसा नहीं किया, अब विभाग उनके कनेक्शन सीधे सस्पेंड कर रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) आनंद कुमार के अनुसार, जिले में कुल 87 गैस वितरक और करीब 13.57 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनमें 3.40 लाख उज्ज्वला लाभार्थी हैं। वहीं, 75 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं में से 50 हजार से ज्यादा लोग नियमों का उल्लंघन कर सिलेंडर भी उठा रहे हैं।
आधार कार्ड से हो रही है मैचिंग, ऐसे पकड़े जाएंगे दोहरे कनेक्शन
3 / 5पूर्ति विभाग पीएनजी धारकों के डेटा को एलपीजी के डेटाबेस से मिला रहा है। इस पूरी छानबीन में आधार कार्ड को मुख्य कड़ी बनाया गया है। आधार की विशिष्ट पहचान के आधार पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि एक ही नाम या एक ही पते पर पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन एक्टिव न रहें। डेटा मैच होते ही दोहरे कनेक्शन वाले ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
राहत की बात: कनेक्शन पूरी तरह कैंसिल नहीं होगा, जरूरत पड़ने पर होगा बहाल
4 / 5विभाग ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को पूरी तरह से रद्द (Cancel) नहीं किया जा रहा है, बल्कि केवल सस्पेंड (Suspend) किया जा रहा है। अगर भविष्य में किसी उपभोक्ता को किसी भी आपातकालीन वजह से एलपीजी सिलेंडर की जरूरत पड़ती है, तो वह विभाग में आवेदन देकर अपने सस्पेंडेड कनेक्शन को अस्थायी या स्थायी रूप से दोबारा बहाल (Reinstate) करवा सकेगा।
नए PNG कनेक्शन देने की रफ्तार तेज, 30 जून तक बड़ा टारगेट
5 / 5एक तरफ जहां दोहरे कनेक्शन हटाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रीन गैस लिमिटेड (GAIL) नए पीएनजी कनेक्शन देने पर पूरा जोर दे रही है। गेल को 30 जून तक 5,000 नए पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला है, जिसमें से 5 जून तक लगभग 3,000 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से सुरक्षित और किफायती पीएनजी के लिए तुरंत आवेदन करने की अपील की है।



















