KCC New Rules Alert: इन 4 वजहों से रिजेक्ट हो जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड, आवेदन से पहले देखें RBI का नया नियम

Kisan Credit Card Rules 2026-27: आरबीआई ने केसीसी के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए फसल सीजन की नई अवधि तय की है। जानिए किन परिस्थितियों में किसानों का केसीसी लोन रिजेक्ट हो जाता है और क्या हैं जरूरी शर्तें।

kcc new rule
1 / 7

खेती-किसानी के लिए सबसे सस्ता लोन देने वाली योजना KCC को लेकर आरबीआई (RBI) ने बड़ा बदलाव किया है। जनवरी 2027 से फसल सीजन के नए नियम लागू हो रहे हैं। लेकिन अप्लाई करने से पहले यह जान लीजिए कि सरकार की लिस्ट में किन लोगों का पत्ता साफ हो चुका है।

विज्ञापन

18 से कम और 75 से ज्यादा वाले ध्यान दें, नहीं मिलेगा योजना का लाभ!

18 से कम और 75 से ज्यादा वाले ध्यान दें, नहीं मिलेगा योजना का लाभ!2 / 7

अगर आवेदक की उम्र 18 साल से कम है, तो आवेदन तुरंत खारिज हो जाएगा। वहीं, 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग किसान अकेले अप्लाई नहीं कर सकते; उन्हें अपने साथ परिवार के किसी योग्य सदस्य को 'को-बॉरोअर' (सह-आवेदक) बनाना ही होगा।

विज्ञापन

बिना जमीन के कागजात? भूल जाइए लोन!

बिना जमीन के कागजात? भूल जाइए लोन!3 / 7

जो लोग असल में खेती या उससे जुड़े (पशुपालन, डेयरी) काम नहीं करते, उनका KCC नहीं बन सकता। इसके अलावा, जिनके पास अपनी जमीन के पक्के और वैध दस्तावेज (भू-अभिलेख) नहीं हैं या जो तय पात्रता शर्तें पूरी नहीं करते, बैंक उनका फॉर्म सीधे रिजेक्ट कर देता है।

आरबीआई का नया नियम: बदल गया फसल का टाइम

आरबीआई का नया नियम: बदल गया फसल का टाइम4 / 7

आरबीआई ने बड़ा बदलाव करते हुए फसल सीजन की अवधि तय कर दी है। कम समय वाली फसलों के लिए यह समय 12 महीने और ज्यादा समय लेने वाली फसलों के लिए 18 महीने होगा। इसी अवधि (बोने से लेकर मंडी में बिकने तक) के आधार पर अब लोन की वसूली और रीपेमेंट तय होगा।

विज्ञापन

सिर्फ अपनी जमीन वाले नहीं, इन्हें भी मिलता है मौका!

सिर्फ अपनी जमीन वाले नहीं, इन्हें भी मिलता है मौका!5 / 7

KCC सिर्फ बड़े जमींदारों के लिए नहीं है। अगर आप किराये या बटाई पर खेती करते हैं, या किसी संयुक्त देयता समूह (JLG) और स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़े हैं, तो भी आप लोन के हकदार हैं। डेयरी, मछली पालन और मुर्गी पालन करने वाले भी इसके पात्र हैं।

ब्याज का गणित: सिर्फ 4% पर पैसा!

ब्याज का गणित: सिर्फ 4% पर पैसा!6 / 7

इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण है सस्ता ब्याज। सरकार वैसे तो 7% सालाना पर लोन देती है, लेकिन अगर आप चालाकी दिखाएं और समय पर बैंक का पैसा लौटा दें, तो सरकार 3% की छूट दे देती है। यानी प्रभावी ब्याज दर सिर्फ 4% रह जाती है।

विज्ञापन

फॉर्म भरने से पहले ये कागज रख लें पास

फॉर्म भरने से पहले ये कागज रख लें पास7 / 7

अप्लाई करने के लिए आपके पास पहचान पत्र, पते का सबूत (जैसे आधार या पैन कार्ड), पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते का विवरण, मोबाइल नंबर और सबसे जरूरी- आपकी जमीन व बोई जाने वाली फसल की सही जानकारी होनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन