अब इस राज्य में महंगी हुई शराब, नई एक्साइज पॉलिसी से बदले कई ब्रांड्स के दाम
कर्नाटक सरकार ने नई AIB बेस्ड एक्साइज पॉलिसी लागू कर शराब की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है. रॉयल स्टैग, ओल्ड मंक, ब्लेंडर्स प्राइड और स्मरनॉफ जैसे कई फेमस ब्रांड्स अब महंगे हो गए हैं. नई दरें पूरे राज्य में लागू हो चुकी हैं.

क्यों बढ़ी शराब की कीमत?
2 / 6सरकार ने अब शराब पर टैक्स उसकी अल्कोहल मात्रा के आधार पर तय करना शुरू किया है. पहले टैक्स वॉल्यूम के हिसाब से लगाया जाता था, लेकिन नई नीति में AIB मॉडल अपनाया गया है.
इन लोकप्रिय ब्रांड्स पर असर
3 / 6नई कीमतों का असर Royal Stag, Blenders Pride, Old Monk, Signature, DSP Black, Smirnoff और Magic Moments जैसे फेमस ब्रांड्स पर पड़ा है. कई ब्रांड्स की बोतलें पहले से ज्यादा महंगी हो गई हैं. सरकार ने शराब को सात अलग-अलग प्राइस स्लैब में बांटा है. बजट रेंज से लेकर प्रीमियम और सुपर प्रीमियम कैटेगरी तक की शराब को नई दरों में शामिल किया गया है.
बजट शराब भी हुई महंगी
4 / 6स्लैब-1 और स्लैब-2 में आने वाली कई बजट ब्रांड्स की कीमतें 370 रुपये से 485 रुपये तक पहुंच गई हैं. इसमें रम और लोकल व्हिस्की ब्रांड्स शामिल हैं.
मिड रेंज ब्रांड्स के बढ़े दाम
5 / 68PM Blue, Bagpiper Rum, Honey Bee Brandy और McDowell’s No.1 Celebration जैसी मिड रेंज शराब की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. कई ब्रांड्स अब 650 रुपये तक पहुंच गए हैं.
प्रीमियम शराब खरीदना पड़ेगा भारी
6 / 6ऑफिसर्स चॉइस गोल्ड, DSP Black और Old Monk जैसी प्रीमियम रेंज की 750ML बोतलों की कीमतें अब 850 से 900 रुपये तक पहुंच गई हैं. नई पॉलिसी के बाद Royal Stag की 750ML बोतल की कीमत लगभग 1,145 रुपये हो गई है. वहीं Blenders Pride और Signature जैसे प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत 1,330 रुपये तक पहुंच गई है. (All Photos Credit: Freepik)



















