ITR Filing Deadline Alert : टैक्सपेयर्स ध्यान दें! इस तारीख के बाद ITR भरा तो लगेगा 5000 जुर्माना, चेक करें लास्ट डेट

इनकम टैक्स अपडेट: असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR फाइलिंग शुरू हो गई है। 31 जुलाई की डेडलाइन चूकने पर ₹5,000 तक का जुर्माना लग सकता है। सैलरीड क्लास और बिजनेस के लिए आखिरी तारीखें यहां देखें।

आईटीआर फाइल
1 / 6

वित्त वर्ष 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। आयकर विभाग ने ITR-1 और ITR-4 फॉर्म के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों यूटिलिटी जारी कर दी हैं। इसका मतलब है कि नौकरीपेशा लोगों, पेंशनर्स और छोटे कारोबारियों के लिए आईटीआर भरने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। लेकिन ध्यान रहे, अगर आपने तय डेडलाइन (Deadline) तक अपना रिटर्न फाइल नहीं किया, तो आपको ₹5,000 तक की पेनाल्टी (Late Fees) भरनी पड़ सकती है। आइए, जानते हैं कि आपके लिए आईटीआर भरने की आखिरी तारीख क्या है।

विज्ञापन

नौकरीपेशा और पेंशनर्स के लिए क्या है आखिरी तारीख?

नौकरीपेशा और पेंशनर्स के लिए क्या है आखिरी तारीख?2 / 6

ऐसे सभी टैक्सपेयर्स जिनके खातों का ऑडिट (Audit) होना जरूरी नहीं है, उनके लिए असेसमेंट ईयर 2026-27 का आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 तय की गई है। इस लिस्ट में देश के सभी सैलरीड (नौकरीपेशा) कर्मचारी, पेंशनभोगी, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF), एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (AOP) और बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (BOI) शामिल हैं।

विज्ञापन

छोटे बिजनेस और फ्रीलांसर्स के लिए भी 31 जुलाई है आखिरी मौका

छोटे बिजनेस और फ्रीलांसर्स के लिए भी 31 जुलाई है आखिरी मौका3 / 6

जो फ्रीलांसर्स, डॉक्टर्स/इंजीनियर्स जैसे प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारी इनकम टैक्स एक्ट की धारा 44AD, 44ADA और 44AE के तहत (Presumptive Taxation Scheme) टैक्स भरते हैं, उन्हें भी अपना रिटर्न 31 जुलाई, 2026 तक ही फाइल करना होगा। जिन कंपनियों या फर्मों के बिजनेस अकाउंट्स का टैक्स ऑडिट होना अनिवार्य है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 है। वहीं, इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करने वाली कंपनियों के लिए यह तारीख 30 नवंबर, 2026 होगी।

देरी की तो लगेगा 5000 का झटका, जानिए जुर्माने का गणित

देरी की तो लगेगा 5000 का झटका, जानिए जुर्माने का गणित4 / 6

अगर आप 31 जुलाई की डेडलाइन चूक जाते हैं, तो इनकम टैक्स की धारा 234F के तहत आप पर लेट फीस लगाई जाएगी। अगर आपकी कुल सालाना कमाई 5 लाख रुपये से अधिक है, तो देर से रिटर्न भरने पर 5000 रुपये की पेनाल्टी लगेगी। अगर आपकी कुल आय 5 लाख रुपये या उससे कम है, तो अधिकतम जुर्माना 1000 रुपये होगा। इसके अलावा, धारा 234A के तहत बकाया टैक्स पर हर महीने 1% का अतिरिक्त ब्याज भी चुकाना पड़ेगा।

विज्ञापन

लेट आईटीआर भरने के और क्या हैं बड़े नुकसान?

लेट आईटीआर भरने के और क्या हैं बड़े नुकसान?5 / 6

सिर्फ जुर्माना ही नहीं, बल्कि आखिरी तारीख के बाद रिटर्न (Belated ITR) फाइल करने के कई और नुकसान भी हैं। अगर आपका कोई टैक्स रिफंड (Tax Refund) बनता है, तो लेट आईटीआर भरने की वजह से उसमें काफी लंबा वक्त लग सकता है। आप चालू वर्ष के कुछ खास तरह के बिजनेस या कैपिटल लॉसेस (नुकसान) को अगले साल के मुनाफे से एडजस्ट करने के लिए आगे (Carry Forward) नहीं ले जा पाएंगे।

एक्सपर्ट्स की बड़ी सलाह: फॉर्म 16 (Form 16) मिलने का करें इंतजार

एक्सपर्ट्स की बड़ी सलाह: फॉर्म 16 (Form 16) मिलने का करें इंतजार6 / 6

हालांकि आईटीआर फाइलिंग के फॉर्म लाइव हो चुके हैं, लेकिन टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि नौकरीपेशा कर्मचारियों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे जून महीने में अपनी कंपनी से Form 16 मिलने के बाद ही आईटीआर फाइल करें। इससे फॉर्म 26AS और AIS के डेटा का सही मिलान हो जाता है और बाद में रिवाइज्ड आईटीआर (Revised ITR) भरने का झंझट नहीं रहता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन