Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल न करने पर क्‍या CIBIL स्कोर को होता है नुकसान? जानें RBI का नियम

Credit Card News 2026: क्‍या आपके पास कोई अनयूज्ड क्रेडिट कार्ड रखा है? क्‍या इससे सिबिल स्कोर प्रभाव‍ित होता है? आइये जानते हैं पूरा न‍ियम

CARD.jpg
1 / 5

आज के डिजिटल दौर में बैंक अकाउंट रखने वाले लगभग हर व्यक्ति के पास क्रेडिट कार्ड (Credit Card) मौजूद है। डिस्काउंट, कैशबैक, ट्रैवल और शॉपिंग ऑफर्स के चक्कर में लोग एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड भी रख लेते हैं। कई बार कुछ कार्ड्स को लोग यह सोचकर अलमारी में रख देते हैं कि इनका इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी में करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड को बिना इस्तेमाल किए एक्टिव छोड़ना या उसे अचानक बंद कर देना आपके सिबिल स्कोर (CIBIL Score) को भारी नुकसान पहुंचा सकता है? आइए, समझते हैं अनयूज्ड क्रेडिट कार्ड से जुड़े बैंकिंग नियम और नुकसान।  

विज्ञापन

12 महीने तक नहीं किया इस्तेमाल, तो क्‍या होगा ?

12 महीने तक नहीं किया इस्तेमाल, तो क्‍या होगा ?2 / 5

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस के मुताबिक, बैंक आमतौर पर निष्क्रिय (Inactive) क्रेडिट कार्ड को अधिकतम 12 महीने तक ही एक्टिव रखते हैं। अगर 1 साल तक कार्ड से कोई ट्रांजैक्शन नहीं होता, तो बैंक उसे ब्लॉक या कैंसिल करने से पहले आपको सूचित करेगा। इसके बाद 30 दिनों का नोटिस देकर कार्ड को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अगर कार्ड इस्तेमाल नहीं करना है, तो खुद बैंक से संपर्क कर उसे बंद करवाएं।

विज्ञापन

एक्टिव रखने के लिए साल में कम से कम एक बार करें इस्तेमाल, ये गलतियां न करें

एक्टिव रखने के लिए साल में कम से कम एक बार करें इस्तेमाल, ये गलतियां न करें3 / 5

अपने क्रेडिट कार्ड को चालू रखने के लिए साल में कम से कम एक बार उसका इस्तेमाल जरूर करें। आप इसके जरिए ₹100 का छोटा सा मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि कार्ड पर लेट फीस चुकाना या ब्याज (Interest) देना मैन्युअल ट्रांजैक्शन में नहीं गिना जाता। इसके अलावा कई बार ऑटो-डेबिट और ईएमआई (EMI) को भी बैंक एक्टिविटी में नहीं जोड़ते, इसलिए साल में एक बार खुद से कोई छोटा भुगतान जरूर करें।

बंद करने से सिबिल स्कोर पर पड़ता है सीधा असर, समझें CUR का गणित

बंद करने से सिबिल स्कोर पर पड़ता है सीधा असर, समझें CUR का गणित4 / 5

एक चालू लेकिन अनयूज्ड कार्ड आपके सिबिल स्कोर को सीधे प्रभावित नहीं करता। लेकिन जब आप या बैंक उस कार्ड को बंद करते हैं, तो आपकी कुल क्रेडिट लिमिट कम हो जाती है, जिससे आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो (CUR) बढ़ जाता है। वित्तीय विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आपको अपनी कुल क्रेडिट लिमिट का कम से कम 30% हिस्सा सालाना इस्तेमाल करना चाहिए। लिमिट कम होने और खर्च उतना ही रहने से सिबिल स्कोर गिर सकता है।

विज्ञापन

भारी सालाना फीस वाले कार्ड्स को ऐसे करें ऑफिशियल क्लोज, रखें इन बातों का ध्यान

भारी सालाना फीस वाले कार्ड्स को ऐसे करें ऑफिशियल क्लोज, रखें इन बातों का ध्यान5 / 5

अगर आपके पास ऐसा कार्ड है जिसकी सालाना फीस (Annual Fee) बहुत ज्यादा है और आप उसे इस्तेमाल नहीं करते, तो उसे बंद करना ही बेहतर है। लेकिन बंद करने से पहले सुनिश्चित करें कि उस पर कोई बकाया (Outstanding Balance) या ब्याज न बचा हो। कस्टमर केयर या ब्रांच में लिखित आवेदन देकर कार्ड बंद कराएं और ईमेल या एसएमएस के जरिए इसकी आधिकारिक पुष्टि (Confirmation) जरूर लें। कार्ड बंद होने के 30 से 45 दिनों बाद अपनी सिबिल रिपोर्ट जरूर चेक करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन