Lost Ration Card Rule : खो गया है राशन कार्ड नंबर? फोन से ऐसे करें मिनटों में रिकवर
Lost Ration Card Number Recovery 2026: राशन कार्ड खो जाने पर Mera Ration ऐप, DigiLocker और सरकारी पोर्टल से कार्ड नंबर निकालने का आसान तरीका जानें.

राशन कार्ड न सिर्फ सस्ते राशन के लिए बल्कि एक जरूरी पहचान पत्र के तौर पर भी काम आता है. अगर आपका कार्ड या उसका नंबर खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल से इसे आसानी से ढूंढ सकते हैं.
शुरुआत करने से पहले ये बात जान लें
2 / 5ऑनलाइन राशन कार्ड नंबर निकालने के लिए आपका राशन कार्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पहचान पत्र से लिंक होना जरूरी है. इसके बिना डिजिटल रिकॉर्ड देखना संभव नहीं होगा.
Mera Ration ऐप से तुरंत निकालें नंबर
3 / 5प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Mera Ration ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलकर Aadhaar Seeding विकल्प पर क्लिक करें. अपना 12 अंकों का पहचान नंबर दर्ज करें. स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड का नंबर और परिवार की पूरी डिटेल दिख जाएगी.
ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें चेक
4 / 5अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food & Civil Supplies Department) के पोर्टल पर जाएं. e-Services सेक्शन में जाकर Status of Ration Card चुनें. अपनी डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें, आपका राशन कार्ड नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा.
कार्ड खोने पर यह काम भी जरूर करें!
5 / 5अगर आपका भौतिक (Physical) राशन कार्ड कहीं गिर गया है या चोरी हो गया है, तो सुरक्षा के लिहाज से पास के पुलिस स्टेशन में शिकायत (FIR/Missing Complaint) जरूर दर्ज कराएं ताकि भविष्य में इसका गलत इस्तेमाल न हो सके.