Ayushman Card New Rules: दफ्तरों के चक्कर छोड़ें! सिर्फ एक WhatsApp Message से घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड, यह रहा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Ayushman Card on WhatsApp: नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने 'आयुष्मान सारथी' व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया है। जानें +91 72908 23838 नंबर के जरिए आयुष्मान कार्ड बनाने और डाउनलोड करने का पूरा तरीका।

how to make ayushman card
1 / 6

Ayushman Card on WhatsApp: आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनवाने के लिए अब आपको किसी दफ्तर या जन सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने आम जनता की सहूलियत के लिए एक नया व्हाट्सएप चैटबॉट 'आयुष्मान सारथी' (Ayushman Sarathi) लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए आप घर बैठे ही आयुष्मान भारत योजना (AB PM-JAY) की तमाम सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।

विज्ञापन

क्या है आयुष्मान सारथी?

क्या है आयुष्मान सारथी? 2 / 6

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) द्वारा विकसित यह चैटबॉट सुरक्षित और रीयल-टाइम एक्सेस प्रदान करता है। यह पीएम-जय (PM-JAY) के डिजिटल सिस्टम के साथ सीधे जुड़ा हुआ है, जिससे आप 24 घंटे बिना किसी हेल्पलाइन या फिजिकल विजिट के इसकी मुख्य सेवाओं का इस्तेमाल बेहद सुरक्षित तरीके से कर सकते हैं।

विज्ञापन

पात्रता जांचने से लेकर डाउनलोड करने तक; एक चैटबॉट में मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

पात्रता जांचने से लेकर डाउनलोड करने तक; एक चैटबॉट में मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं 3 / 6

इस चैटबॉट की मदद से लाभार्थी अपनी पात्रता (Eligibility) चेक कर सकते हैं, नया आयुष्मान कार्ड अप्लाई और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ई-केवाईसी (eKYC) करना, आधार लिंक करना और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए 'आयुष्मान वयो वंदना कार्ड' से जुड़ी सेवाओं का लाभ भी इसी सिंगल प्लेटफॉर्म पर लिया जा सकता है।

अस्पताल खोजना और शिकायत करना आसान

अस्पताल खोजना और शिकायत करना आसान4 / 6

सिर्फ कार्ड बनाना ही नहीं, 'आयुष्मान सारथी' के जरिए आप अपने वॉलेट का बैलेंस, पुराने इलाज की हिस्ट्री और अपने नजदीकी पैनल में शामिल (Empaneled) अस्पतालों की लिस्ट भी देख सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है, तो आप यहीं से शिकायत दर्ज करा सकते हैं और डिस्चार्ज होने के बाद अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।

विज्ञापन

समझें तरीका, स्टेप बाय स्‍टेप

समझें तरीका, स्टेप बाय स्‍टेप 5 / 6

वॉट्सएप पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में सरकार का आधिकारिक नंबर +91 72908 23838 सेव करना होगा। इसके बाद अपने वॉट्सएप को ओपन करें और इस नंबर पर चैट शुरू करने के लिए सिंपली "Hi" लिखकर भेजें। जैसे ही आप "Hi" भेजेंगे, चैटबॉट की तरफ से आपको कई विकल्प मिलेंगे। वहाँ आपको "Create Ayushman Card" के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार की डिटेल्स दर्ज करनी होगी। आपके पास एक ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे दर्ज करके वेरिफिकेशन और ई-केवाईसी (eKYC) की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

कार्ड डाउनलोड

कार्ड डाउनलोड 6 / 6

ओटीपी वेरिफिकेशन और ई-केवाईसी सफल होते ही आपका आयुष्मान कार्ड डिजिटल रूप से तैयार हो जाएगा। चैटबॉट आपको इसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक या पीडीएफ (PDF) फाइल भेज देगा, जिसे आप अपने फोन में सुरक्षित सेव कर सकते हैं और ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन