30 May Gold Price Today : 6000 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड, चांदी स्थिर; चेक करें 18K, 22K, 24K के नए रेट्स

Gold Rate Today 30 May 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी जा रही है। 24K सोना 600 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया है। जानें अपने शहर का ताजा भाव।

30 May Gold Price Today.jpg
1 / 7

अगर आप शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं या सोने में निवेश (Investment) करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए आज राहत भरी खबर है। पिछले कारोबारी सत्र में आई तेज उछाल के बाद, शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने यू-टर्न ले लिया है। आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 100 ग्राम पर करीब ₹6,000 तक टूट गया है। पिछले 5 दिनों में सोना ₹3,500 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में 18K, 22K और 24K सोने के साथ-साथ चांदी का ताजा भाव क्या है।  

विज्ञापन

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में भारी कटौती

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में भारी कटौती2 / 7

₹600 की बड़ी गिरावट: शनिवार को देश में 24 कैरेट (शुद्ध सोने) के दाम ₹600 प्रति 10 ग्राम तक गिर गए हैं। अब इसका नया भाव ₹1,57,040 प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट का भाव: गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना ₹550 की भारी गिरावट के बाद अब ₹1,43,950 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

विज्ञापन

18 कैरेट सोने और बड़े वजन (100 ग्राम) के नए रेट्स

18 कैरेट सोने और बड़े वजन (100 ग्राम) के नए रेट्स3 / 7

18 कैरेट का नया दाम: बजट सेगमेंट या हल्के गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाला 18 कैरेट सोना आज ₹450 सस्ता होकर ₹1,17,780 प्रति 10 ग्राम पर रीटेल हो रहा है। 100 ग्राम लेने पर कितनी बचत: अगर आप बड़ा वजन खरीद रहे हैं, तो 100 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव अब ₹15,70,400 और 22 कैरेट सोने के 100 ग्राम का भाव ₹14,39,500 हो गया है, जो खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका है।

चांदी की कीमतों में आज क्या हुआ? जानें ताजा भाव

चांदी की कीमतों में आज क्या हुआ? जानें ताजा भाव4 / 7

स्थिर रहीं कीमतें: कल (शुक्रवार) चांदी की कीमतों में ₹5,000 प्रति किलो की बंपर तेजी देखी गई थी, जिसके बाद आज शनिवार को इसकी कीमतों में कोई हलचल नहीं हुई है। आज का रेट: 30 मई को भारत में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,85,000 प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है। वहीं, अगर आप 100 ग्राम चांदी लेते हैं, तो इसके लिए आपको ₹28,500 चुकाने होंगे।

विज्ञापन

वायदा बाजार (MCX) और ग्लोबल मार्केट का हाल

वायदा बाजार (MCX) और ग्लोबल मार्केट का हाल5 / 7

MCX पर गिरावट: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का वायदा भाव लाल निशान में बंद हुआ। 5 जून की मैच्योरिटी वाला सोना 0.59% गिरकर ₹1,56,000 पर आ गया। हालांकि, चांदी का जुलाई वायदा 0.94% बढ़कर ₹2,67,000 पर बंद हुआ। इंटरनेशनल मार्केट: वैश्विक बाजार (Spot Gold) में सोना $4,539.76 प्रति औंस पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम (Ceasefire) बढ़ाने के शुरुआती समझौते की खबर से वैश्विक बाजार को थोड़ा सहारा मिला है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है।

क्या सोना खरीदने का यह सही समय है? एक्सपर्ट्स की राय

क्या सोना खरीदने का यह सही समय है? एक्सपर्ट्स की राय6 / 7

खरीदारों को राहत: कोटक कमोडिटी की रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल-ईस्ट (पश्चिम एशिया) के तनाव में थोड़ी कमी आने की उम्मीद से बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है। लगातार बढ़ रही महंगाई और ऊंचे तेल दामों के बीच सोने में यह गिरावट उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो ऊंचे दामों की वजह से खरीदारी रोके हुए थे। निवेशकों के लिए सलाह: हालांकि सोना लगातार तीसरे महीने मासिक गिरावट की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इस गिरावट में धीरे-धीरे खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन

18, 22 और 24 कैरट सोने का भाव

18, 22 और 24 कैरट सोने का भाव 7 / 7

सोना (10 ग्राम),24 कैरट : ₹1,57,040 (₹600 सस्ता) सोना (10 ग्राम),22 कैरट: ₹1,43,950",(₹550 सस्ता) सोना (10 ग्राम),18 कैरट : ₹1,17,780",(450 सस्ता) सोना (100 ग्राम),24 कैरट: ₹15,70,400",(₹6,000 सस्ता) चांदी (1 किलोग्राम) : ₹2,85,000",कोई बदलाव नहीं (स्थिर)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन