Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के दामों में फिर लगी आग! जानें इस सप्‍ताह कहां तक जा सकते हैं भाव

Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण MCX पर सोना 155,005 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 239,339 रुपये प्रति किलो पर पहुंची. जानिए आज के ताजा सर्राफा भाव की फोटो गैलरी.

Gold Silver Price News.jpg (1)
1 / 6

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. वायदा बाजार (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही नए रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

MCX पर सोना 1,55,000 रुपये पार

MCX पर सोना 1,55,000 रुपये पार 2 / 6

एमसीएक्स (MCX) पर 05 अक्टूबर 2026 की एक्सपायरी वाला सोना तेजी के साथ उछलकर 1,55,005 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. इसमें आज करीब 1,906 रुपये (1.24 प्रतिशत) की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है.

विज्ञापन

चांदी में भी 2,400 रुपये से ज्यादा का उछाल

चांदी में भी 2,400 रुपये से ज्यादा का उछाल 3 / 6

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी तेज हो गई है. 04 सितंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी MCX पर उछलकर 2,39,339 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. इसमें लगभग 2,472 रुपये (1.04 प्रतिशत) का इजाफा देखने को मिला है.

क्यों आई सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी?

क्यों आई सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी? 4 / 6

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मिडिल ईस्ट में अनिश्चितता के माहौल से दुनिया भर के निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश यानी सोने-चांदी में लगा रहे हैं. इसी भारी मांग के कारण सर्राफा बाजार में आग लगी हुई है.

विज्ञापन

खरीदारी से पहले ध्यान दें! क्या और महंगे होंगे भाव?

खरीदारी से पहले ध्यान दें! क्या और महंगे होंगे भाव? 5 / 6

अगर आप आने वाले त्योहारी सीजन या शादी-ब्याह के लिए सोने-चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बाजार विशेषज्ञों की सलाह है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए रखें. आने वाले दिनों में यह तेजी और जारी रह सकती है.

क‍ितना महंगा हो सकता है सोना

क‍ितना महंगा हो सकता है सोना 6 / 6

MCX पर अक्टूबर गोल्ड फ्यूचर्स के लिए पहला बड़ा रेजिस्टेंस 1.55 लाख रुपये और इसके पार जाने पर यह सप्ताह के अंत तक 157,000 के स्तर का परीक्षण कर सकता है. गिरावट की स्थिति में ₹1,51,000 और ₹1,48,500 मजबूत सपोर्ट जोन के रूप में काम करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन