9 June Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में फिर सुस्ती, जानें 24 कैरेट से 18 कैरेट का ताजा रेट; चेक करें अपने शहर का भाव

Gold Rate 9 June 2026: कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच MCX पर सोना ₹1,54,700 और चांदी ₹2,44,749 पर आ गई। जान‍िये आपके शहर में सोने चांदी का भाव क‍ितना है?

Gold and silver price
1 / 5

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच वैश्विक और घरेलू सराफा बाजार में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। मंगलवार, 9 जून को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की सुस्ती दर्ज की गई है. कमोडिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तेल के बढ़ते दामों के कारण डॉलर को मिल रहे सपोर्ट से सोने पर दबाव बना हुआ है।  आइए, जानते हैं आज आपके शहर में 24K, 22K और 18K सोने का क्या भाव है।

विज्ञापन

MCX पर सोना-चांदी दोनों लाल निशान में

MCX पर सोना-चांदी दोनों लाल निशान में2 / 5

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना आज 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है वहीं, जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की वायदा कीमत भी 0.67 प्रतिशत टूटकर 2,44,749 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। ग्लोबल मार्केट (Comex) में भी चांदी 1.15% की गिरावट के साथ $67.79 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। Gas Cylinder Fresh Prices Announced: एलपीजी गैस स‍िलेंडर के नए दाम हुए जारी, चेक करें आपके शहर में क्‍या है आज बुक‍िंग रेट

विज्ञापन

जानें 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट का रेट

जानें 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट का रेट3 / 5

बाजार में सोने की शुद्धता (Purity) के आधार पर आज देश के औसत भाव इस प्रकार हैं: 24 कैरेट (सबसे शुद्ध सोना): 10 ग्राम 24K सोने की कीमत 1,51,680 रुपये बनी हुई है। 22 कैरेट (ज्वेलरी के लिए पसंदीदा): 10 ग्राम 22K सोने का दाम आज 1,39,040 रुपये है। 18 कैरेट (कम बजट की ज्वेलरी): 10 ग्राम 18K सोने का रेट आज 1,13,760 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। 9 June Petrol Diesel Price: महंगे पेट्रोल-डीजल से कब मिलेगी निजात? केंद्रीय मंत्री ने बताया राहत का पूरा प्लान; चेक करें आज का नया रेट

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में क्या हैं दाम?

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में क्या हैं दाम?4 / 5

देश के अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय चार्ज के कारण सोने के दाम अलग होते हैं. 10 ग्राम सोने का आज का भाव: दिल्ली (Delhi): 24 कैरेट ₹15,183 | 22 कैरेट ₹13,919 | 18 कैरेट ₹11,391. मुंबई (Mumbai): 24 कैरेट ₹15,168 | 22 कैरेट ₹13,904 | 18 कैरेट ₹11,376. कोलकाता (Kolkata): 24 कैरेट ₹15,168 | 22 कैरेट ₹13,904 | 18 कैरेट ₹11,376. चेन्नई (Chennai): 24 कैरेट ₹15,348 | 22 कैरेट ₹14,069 | 18 कैरेट ₹11,794. (नोट: डेटा सोर्स के अनुसार कीमतें सांकेतिक इकाइयों में प्रदर्शित हैं).

विज्ञापन

बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल का नया रेट

बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल का नया रेट5 / 5

दक्षिण और पश्चिम भारत के अन्य प्रमुख शहरों में भी कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं: बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल: इन तीनों ही क्षेत्रों में 10 ग्राम सोने का भाव मुंबई के समान यानी 24 कैरेट के लिए ₹15,168, 22 कैरेट के लिए ₹13,904 और 18 कैरेट के लिए ₹11,376 पर चल रहा है. अहमदाबाद और वडोदरा: गुजरात के इन दोनों शहरों में 24 कैरेट का रेट ₹15,173 और 22 कैरेट का रेट ₹13,909 दर्ज किया गया है. एक्सपर्ट की राय: एलकेपी सिक्योरिटीज के जेतीन त्रिवेदी के अनुसार, तकनीकी रूप से ₹1,52,500 एक मजबूत सपोर्ट लेवल है, जबकि ऊपरी स्तर पर ₹1,54,750 पर कड़ा रेजिस्टेंस देखा जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन