Gold-Silver Price Today, 12 August: 10 हफ्तों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने चांदी के दाम! जानें क्‍या है आज आपके शहर में ताजा भाव

Gold Price Today 12 August 2026: जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में 18K, 22K और 24K सोने का ताजा भाव. MCX पर सोना 10 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर और चांदी 2.55 लाख रुपये के पार पहुंची.

GOLD -SILVER.jpg (3)
1 / 6

अगर आप इन दिनों सर्राफा बाजार के रुख पर नजर बनाए हुए हैं, तो आपने जरूर गौर किया होगा कि सोने और चांदी की कीमतों में थमने का नाम नहीं ले रही तेजी जारी है. वैश्‍व‍िक अनिश्‍च‍ितता और अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार के मजबूत संकेतों के दम पर सोना एक बार फिर अपने 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर (10-Week High) पर पहुंच गया है. वहीं वायदा बाजार (MCX) और रिटेल मार्केट में भी सोना-चांदी नए रिकॉर्ड स्तर छू रहे हैं. आइये जानते हैं कि 12 अगस्त 2026 को आपके शहर में 18, 22 और 24 कैरेट सोने तथा चांदी का ताजा भाव क्या है और इस बड़ी तेजी के पीछे के असली कारण क्या हैं.

विज्ञापन

इस साल अब तक 19000 से ज्यादा उछले दाम

इस साल अब तक 19000 से ज्यादा उछले दाम2 / 6

साल 2026 की शुरुआत से लेकर अब तक सोने की कीमतों में 19000 प्रति 10 ग्राम से अधिक का उछाल दर्ज किया जा चुका है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 150,641 रुपये पर क्लोज हुआ था. 12 अगस्त की सुबह देश में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का भाव 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 115,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. MCX और कॉमेक्स पर सोना 4,449.70 डॉलर प्रति औंस पर है, जबकि एमसीएक्स (MCX) पर सोना 153,639 और चांदी 235,250 रुपये पर बंद हुई थी.

विज्ञापन

आपके शहर में आज (12 अगस्त) को क्या हैं 24, 22 और 18 कैरट सोने के भाव?

आपके शहर में आज (12 अगस्त) को क्या हैं 24, 22 और 18 कैरट सोने के भाव?3 / 6

चेन्नई, 15,438 | 14,151 | 11,931 दिल्ली, 15,398 | 14,116 | 11,553 मुंबई, 15,383 | 14,101 | 11,538 कोलकाता, 15,383 | 14,101 | 11,538 बैंगलोर, 15,383 | 14,101 | 11,538 हैदराबाद, 15,383 | 14,101 | 11,538 (कीमत: रुपये प्रति 1 ग्राम में)

चांदी भी हुई महंगी: 1 किलो चांदी के ताजा रेट्स

चांदी भी हुई महंगी: 1 किलो चांदी के ताजा रेट्स4 / 6

देश भर में औसतन 1 किलो चांदी की कीमत 255,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है: चेन्नई और हैदराबाद: 260,100 रुपये प्रति किलोग्राम. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर: 255,100 रुपये प्रति किलोग्राम.

विज्ञापन

क्यों लग रही है सोने-चांदी में आग?

क्यों लग रही है सोने-चांदी में आग?5 / 6

एक्‍सपर्ट के अनुसार, कमोडिटी बाजार का आउटलुक फिलहाल काफी मजबूत और पॉजिटिव नजर आ रहा है. इस तेजी के पीछे ये मुख्य कारण जिम्मेदार हैं: 1. सेंट्रल बैंकों की बंपर खरीदारी: दुनिया भर के केंद्रीय बैंक, खासतौर पर चीन और पोलैंड, अपने रिजर्व को मजबूत करने के लिए सोने की भारी खरीदारी कर रहे हैं. 2. कमजोर अमेरिकी डॉलर: अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से कमजोर आए हैं, जिससे वहां ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाएं कम हुई हैं. इसका सीधा फायदा सोने-चांदी की कीमतों को मजबूती के रूप में मिल रहा है.

त्‍यौहारी सीजन के ल‍िए खरीदारी से पहले चेक करें

त्‍यौहारी सीजन के ल‍िए खरीदारी से पहले चेक करें6 / 6

वैश्विक सेंट्रल बैंकों की मांग और कमजोर डॉलर के कारण आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी के दामों में मजबूती बने रहने के आसार हैं. अगर आप त्यौहारी सीजन या शादी-ब्याह के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो बाजार की हलचल पर लगातार नजर बनाए रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन