Gold Silver Rate Hike Today: 1.50 लाख के करीब पहुंचा सोना, चांदी में भी तेजी; चेक करें 22 कैरट और 18 कैरट सोने का दाम

Gold Silver Rate Hike: सोने-चांदी के दामों में लगातार उछाल देखने को म‍िल रहा है. जानिए 24K, 22K और 18K सोने के ताजा भाव और चांदी के नए रेट्स क्‍या हैं.

सोने चांदी की चमक लौटी
1 / 7

Gold Silver Rate Today, 6 August: अगर आप अक्‍सर सोना चांदी खरीदते हैं या खरीदने के शौकीन हैं तो आपको ये जरूर याद होगा क‍ि जनवरी 2026 में सोने का भाव 1.80 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के आसपास तक पहुंच गया था. ऐसा लगता है क‍ि सोने की कीमतें एक बार फ‍िर उसी र‍िकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचने वाली हैं. प‍िछले कुछ द‍िनों से सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है, ज‍िसके बाद सोने का भाव 1.50 लाख प्रत‍ि 10 ग्राम के बेहद करीब है. अगर आज आप सोने चांदी के गहने खरीदने जा रहे हैं तो बेहतर ये होगा क‍ि सोने चांदी के दाम पर पहले नजर डाल लें.

विज्ञापन

सोना 1.50 लाख के करीब, चांदी भी चमकी!

सोना 1.50 लाख के करीब, चांदी भी चमकी!2 / 7

बुलियन मार्केट में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी में भी शानदार उछाल आया है.

विज्ञापन

24 कैरट सोने के दाम

24 कैरट सोने के दाम3 / 7

एमसीएक्स और घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरट शुद्ध सोना अपने उच्चतम स्तर के पास कारोबार कर रहा है. 10 ग्राम सोने का भाव आज लगभग ₹1,49,147 के पास पहुंच गया है.

22 कैरट सोने की कीमत

22 कैरट सोने की कीमत4 / 7

ज्यादातर ज्वेलरी 22 कैरट सोने में बनती है. बाजार में तेजी के चलते आज 22 कैरट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम लगभग ₹1,36,000 के पार पहुंच गया है.

विज्ञापन

18 कैरट सोने के नए रेट

18 कैरट सोने के नए रेट5 / 7

अगर आपका बजट कम है या आप लाइटवेट ज्वेलरी पसंद करते हैं, तो 18 कैरट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम लगभग ₹1,11,000 के आसपास चल रहा है.

चांदी के भाव में भी भारी तेजी

चांदी के भाव में भी भारी तेजी6 / 7

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी गजब की तेजी देखी जा रही है. बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,27,000 से ₹2,35,000 के आंकड़े को पार कर गया है.

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?7 / 7

इंटरनेशनल मार्केट में अनिश्चितता, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और निवेशकों द्वारा सोने को सुरक्षित ठिकाना मानने की वजह से सोने-चांदी के भाव लगातार नया रिकॉर्ड बना रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन