सोना फिर हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, चांदी में भी आया 2400 का उछाल; जानें आज आपके शहर में क्या है सोने चांदी का भाव
Gold Silver Rates 27 July 2026: हफ्ते के पहले ही दिन सोने और चांदी के दामों में बड़ा उछाल आया है. MCX पर सोना 144,000 के पार और चांदी 224,000 के पार पहुंची. देखें आज के ताजा भाव.

Gold Silver Rate Today: सोने चांदी के भाव में आज तेजी दिख रही है. अगर आप आज गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले आज के भाव चेक कर लेने चाहिए. यहां जानिये आपके शहर में आज सोने चांदी का भाव क्या है.
हफ्ते की शुरुआत में लगा बड़ा झटका!
2 / 8पिछले हफ्ते की शांति के बाद सोमवार को सोना और चांदी फिर से रॉकेट बन गए हैं. MCX पर हफ्ते के पहले ही दिन दोनों धातुओं के दामों में बड़ी तेजी देखने को मिली है.
सोना 144000 के पार निकला
3 / 8अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ना तय है. MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव करीब 900 रुपये चढ़कर 144,000 के पार पहुंच गया है.
चांदी में 2400 से ज्यादा की छलांग
4 / 8चांदी की कीमतों ने तो आज और भी तगड़ा झटका दिया है. 1 किलो चांदी में करीब 2,360 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई और यह 224,499 रुपये के आसपास ट्रेड कर रही है.
इंटरनेशनल मार्केट में भी मची हलचल
5 / 8सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी तेजी का रुख है. ग्लोबल मार्केट में सोना 4,090 डॉलर प्रति औंस और चांदी 59 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच चुकी है.
क्यों अचानक भागने लगे रेट्स?
6 / 8एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी (101.03 पर खिसकना) की वजह से बुलियन मार्केट यानी सोने-चांदी को सहारा मिला है, जिससे कीमतें अचानक से उछल गई हैं.
क्या है आज 22 कैरट और 18 कैरट सोने का भाव
7 / 822 कैरट प्रति 10 ग्राम सोना: ₹132,900 – ₹133,700 के करीब प्रति 1 ग्राम: ₹13,290 – ₹13,370
18 कैरट सोने का भाव
8 / 8प्रति 10 ग्राम: ₹1,08,800 – ₹1,09,400 के करीब प्रति 1 ग्राम: ₹10,880 – ₹10,940 ध्यान दें कि अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स, ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज (Making Charges) और 3% GST की वजह से आपके नजदीकी शोरूम पर अंतिम बिल का रेट थोड़ा भिन्न हो सकता है.