Gold Silver Prices Drop Today: ग‍िर गए सोने चांदी के भाव, जानें आपके शहर में क्‍या है 22K और 24K सोने का दाम

Gold-Silver Price Fall: सोने-चांदी के दामों में गिरावट! 23 मई 2026 को दिल्ली में 24 कैरट सोना ₹1,60,110 और मुंबई में ₹1,59,060 हुआ। जानिए सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15% करने और चांदी के नए नियमों का क्या होगा असर।

gold silver price fall
1 / 7

विज्ञापन

सोने के तेवर पड़े ढीले, शनिवार को बाजार में आई गिरावट

सोने के तेवर पड़े ढीले, शनिवार को बाजार में आई गिरावट2 / 7

वैश्विक स्तर पर मिल रहे संकेतों के चलते आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। मुंबई और दिल्ली समेत देश के ज्यादातर बड़े शहरों में आज सोना कल के मुकाबले सस्ता बिक रहा है। क्‍योंक‍ि आज शनिवार है, इसलिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वीकेंड के कारण ट्रेडिंग बंद है, लेकिन खुदरा बाजारों में कल की गिरावट का असर आज साफ देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली-मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव (प्रति 10 ग्राम)3 / 7

आज 23 मई को देश के प्रमुख शहरों में बिना जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज के नए रेट्स कुछ इस प्रकार हैं: दिल्ली और जयपुर: 22 कैरट का भाव ₹1,45,950 और 24 कैरट (शुद्ध सोना) का भाव ₹1,60,110 है। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई: इन सभी शहरों में आज 22 कैरट सोना ₹1,45,800 और 24 कैरट सोना ₹1,59,060 के स्तर पर बना हुआ है। अहमदाबाद: यहां 22 कैरट का भाव ₹1,45,850 और 24 कैरट का भाव ₹1,60,010 चल रहा है।

चांदी की चाल रही सुस्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंदी का असर

चांदी की चाल रही सुस्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंदी का असर4 / 7

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी दबाव साफ दिख रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज चांदी का भाव ₹2,71,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर थमा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) मामूली गिरावट के साथ 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, वहीं चांदी वैश्विक बाजार में 1 फीसदी फिसलकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

विज्ञापन

क्यों आ रही है गिरावट? अमेरिका-इरान तनाव और स्ट्रैट ऑफ होर्मुज का सस्पेंस

क्यों आ रही है गिरावट? अमेरिका-इरान तनाव और स्ट्रैट ऑफ होर्मुज का सस्पेंस5 / 7

मार्केट एक्सपर्ट्स (Lemonn Markets Desk) के मुताबिक, सर्राफा बाजार में आ रहे इस उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा भू-राजनीतिक तनाव है। हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत में कुछ प्रगति की खबरें आई हैं, लेकिन 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (समुद्री व्यापार मार्ग) के नियंत्रण को लेकर विवाद अभी भी गहराया हुआ है। वाशिंगटन ने चेतावनी दी है कि इस रूट से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह टोल-फ्री रहनी चाहिए, जिससे निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

सरकार ने उठाया बड़ा कदम! इंपोर्ट ड्यूटी बढ़कर हुई 15%, नियम हुए कड़े

सरकार ने उठाया बड़ा कदम! इंपोर्ट ड्यूटी बढ़कर हुई 15%, नियम हुए कड़े6 / 7

देश का विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने जनता से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। इसके तुरंत बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोने, चांदी और प्लैटिनम पर आयात शुल्क (Import Duty) को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी कर चांदी के बार (Silver Bars) के आयात को 'फ्री' कैटगरी से हटाकर 'रिस्ट्रिक्टेड' (प्रतिबंधित) कैटगरी में डाल दिया है, ताकि देश के बढ़ते आयात बिल और रुपये पर पड़ रहे दबाव को कम किया जा सके।

विज्ञापन

आपके शहर में क्‍या है 22 कैरट और 24 कैरट सोने का दाम

आपके शहर में क्‍या है 22 कैरट और 24 कैरट सोने का दाम 7 / 7

दिल्ली : Rs 1,45,950 | Rs 1,60,110 जयपुर :Rs 1,45,950 |Rs 1,60,110 अहमदाबाद :Rs 1,45,850 |Rs 1,60,010 पुणे :Rs 1,45,800 |Rs 1,59,060 मुंबई :Rs 1,45,800 |Rs 1,59,060 हैदराबाद :Rs 1,45,800 |Rs 1,59,060 चेन्नई :Rs 1,45,800 |Rs 1,59,060 बेंगलुरु :Rs 1,45,800 |Rs 1,59,060 कोलकाता : Rs 1,45,800 |Rs 1,59,060

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन