Gold Silver Prices Crash: सोने-चांदी के रेटों में भयंकर गिरावट, जानें जून में कैसे गिरे दाम?

Gold Silver Prices Crash: मिडिल ईस्ट में शांति समझौते के बीच सोने चांदी के दाम में भयंकर गिरावट देखने को मिल रही है. किसी समय करीब दो लाख रुपए 10 ग्राम के भाव को छू चुका सोना आज डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से भी सस्ता है. वहीं, 4 लाख रुपए प्रति किलो पार कर चुकी चांदी 2.32 लाख रुपये पर सिमट चुकी है. जानें, जून में कैसे गिरे सोने-चांदी के दाम?

Gold Silver Prices Crash.jpg
1 / 6

Gold Silver Prices Crash: सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जनवरी 2026 की शुरुआत में कमोडिटी मार्केट में 1.91 लाख रुपये के भाव पर पहुंचा सोना आज 1.47 लाख रुपये पर टिका है. वहीं, 4.28 लाख रुपये के भाव पर पहुंची चांदी आज 2.32 लाख रुपये के करीब है.

विज्ञापन

जून में कैसे गिरे सोने के दाम?

जून में कैसे गिरे सोने के दाम?2 / 6

केवल जून की बात की जाए तो इस महीने सोने-चांदी के भाव काफी कम आ चुके हैं. MCX पर सोना और चांदी के बाजार में 45 हजार तक की गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्‍वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों में एक से 19 जून के बीच जून में सोने की कीमतें साढ़े 10 हजार रुपए नीचे आ चुकी हैं.

विज्ञापन

सोने के दामों में कैसे आई गिरावट

सोने के दामों में कैसे आई गिरावट3 / 6

इंडियन बुलियन ज्‍वैलर्स एसोसिएशन के जून 2026 के आंकड़े देखे जाएं तो एक जून को 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,536 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 5 जून तक 1,54,238 रुपये तक फिसला. 8 और 9 जून को कीमतें 1,51,489 से 1,52,519 रुपये के बीच रहीं, 10 और 11 जून को दाम गिरे और 19 जून को 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

चांदी के दामों में कैसे दिखी गिरावट

चांदी के दामों में कैसे दिखी गिरावट4 / 6

जून 2026 में चांदी के गिरते दामों की बात की जाए तो इंडियन बुलियन ज्‍वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक एक जून को चांदी 2,63,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही जो 5 जून तक महंगी होकर 2,56,908 रुपये पर पहुंच गई. 8 और 9 जून को रेट गिरकर 2,44,300 से 2,45,938 रुपये के बीच पहुंची, लेकिन इसके बाद 10 और 11 जून को चांदी और सस्ती हुई. 19 जून को चांदी के भाव 2,31,973 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए.

विज्ञापन

एक सप्ताह में सोना-चांदी 13,400 रुपये सस्‍ते

एक सप्ताह में सोना-चांदी 13,400 रुपये सस्‍ते 5 / 6

सोने-चांदी के दाम एक सप्ताह के बीच 13,400 रुपये कम हो चुके हैं, इनमें सोने के दाम में 2,800 रुपये और चांदी के दाम में 10,600 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्‍वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 ग्राम सोने के भाव इस सप्ताह 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए जोकि पिछले सप्ताह तक 1,47,800 रुपये थे, इस तरह सोना 2,830 रुपये सस्ता हुआ.

चांदी के दाम में 10 हजार की गिरावट

चांदी के दाम में 10 हजार की गिरावट6 / 6

पिछले एक सप्ताह के दौरान चांदी के रेटों में भी करीब 10 हजार से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. चांदी की कीमत पिछले सप्ताह 2,42,582 रुपये प्रति किलो थी, जोकि अब 2,31,973 रुपये प्रति किलो पर सिमट चुकी है. जून के पहले 19 दिन में चांदी के दामों में करीब 33 हजार की गिरावट है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन