12 May Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार! गोल्ड ₹1.53 लाख के पार, चांदी में भी भारी उछाल; देखें आज के ताजा भाव

12 May Gold Rate: कल सोमवार को सोने के भाव में ग‍िरावट देखने को मि‍ल रही थी, लेक‍िन आज सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ ली है। चांदी के दाम में भी तेजी देखने को म‍िल रही है। जान‍िये आज सोने और चांदी का भाव क्‍या है।

GOLD JEWELLERY.jpg
1 / 5

वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच आज भारतीय वायदा बाजार (MCX) में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सोने ने ₹1.53 लाख का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है, वहीं चांदी की कीमतों में भी जोरदार रिकवरी हुई है। आइए, फोटो गैलरी के जरिए जानते हैं आज के लेटेस्ट वायदा भाव और बाजार का मिजाज क्‍या है।

विज्ञापन

ऊंचाई पर पहुंचा सोना

ऊंचाई पर पहुंचा सोना2 / 5

5 जून 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज ₹1,53,888.00 के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले सत्र के मुकाबले सोने में ₹225.00 (0.15%) की तेजी दर्ज की गई है। पश्चिमी एशिया संकट के कारण निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।

विज्ञापन

चांदी में ₹2,000 से ज्यादा की छलांग

चांदी में ₹2,000 से ज्यादा की छलांग3 / 5

3 जुलाई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹2,80,388.00 पर कारोबार कर रही है। चांदी की कीमतों में आज ₹2,077.00 (0.75%) की बड़ी बढ़त देखी गई है। औद्योगिक मांग में सुधार और ग्लोबल सप्लाई चेन में बाधा के चलते चांदी की चमक सोने से भी तेज नजर आ रही है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें? 4 / 5

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने से घरेलू बाजार में सोना-चांदी आयात करना महंगा हो गया है।

विज्ञापन

खरीदारों के लिए क्या है स्थिति?

खरीदारों के लिए क्या है स्थिति?5 / 5

ऊंची कीमतों और पीएम मोदी की हालिया अपील के बावजूद शादियों के सीजन की वजह से बाजार में हलचल बनी हुई है। विशेषज्ञ फिलहाल बाजार में काफी अस्थिरता (Volatility) देख रहे हैं, इसलिए छोटे निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन