Gold Silver Price: हफ्ते भर में सोने से डबल चमकी चांदी! अगले सप्‍ताह सस्‍ता या महंगा होगा सोना; जानें

Gold Silver Rate Today: जानिए इस हफ्ते क्यों आए सोने-चांदी के दामों में रिकॉर्ड उछाल. देखिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के साथ 1 किलो चांदी की ताजा दरें.

gold silver price
1 / 8

कमोडिटी बाजार के लिए यह हफ्ता सोने-चांदी की चमक से भरा रहा. पूरे हफ्ते में सोने से दोगुनी रफ्तार से चांदी की कीमतें बढ़ी हैं. कच्चे तेल में गिरावट और डॉलर इंडेक्स के दबाव से कीमती धातुओं को जबरदस्त बूस्ट मिला है.  

विज्ञापन

IBJA पर हफ्ते भर में कितना बढ़ा भाव?

IBJA पर हफ्ते भर में कितना बढ़ा भाव?2 / 8

इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, एक हफ्ते के भीतर सोना 6,761 रुपये महंगा होकर 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं चांदी 13,086 रुपये की लंबी छलांग लगाकर 2,31,381 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

विज्ञापन

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) का हाल

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) का हाल3 / 8

एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1,51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,31,804 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर सोना बढ़कर $4,078.70/औंस और चांदी $57.863/औंस दर्ज की गई.

दिल्ली और मुंबई में आज क्या हैं सोने-चांदी के रेट्स?

दिल्ली और मुंबई में आज क्या हैं सोने-चांदी के रेट्स?4 / 8

देश के दो सबसे बड़े महानगरों में आज के ताजा भाव: दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,52,550/10 ग्राम | 22 कैरेट सोना ₹1,39,850/10 ग्राम | चांदी ₹2,45,000/किलो. मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹1,52,350/10 ग्राम | 22 कैरेट सोना ₹1,39,650/10 ग्राम | चांदी ₹2,45,000/किलो.

विज्ञापन

कोलकाता और चेन्नई में आज का भाव

कोलकाता और चेन्नई में आज का भाव5 / 8

कोलकाता और चेन्नई में सोने-चांदी के आज के रेट्स: कोलकाता: 24 कैरेट सोना ₹1,52,350/10 ग्राम | 22 कैरेट सोना ₹1,39,650/10 ग्राम | चांदी ₹2,45,000/किलो. चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,51,640/10 ग्राम | 22 कैरेट सोना ₹1,39,000/10 ग्राम | चांदी ₹2,50,000/किलो.

रविवार को क्यों नहीं बदलते रेट्स?

रविवार को क्यों नहीं बदलते रेट्स?6 / 8

आज रविवार होने के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार बंद रहते हैं. इसलिए आज बाजारों में कल (शुक्रवार) की क्लोजिंग के आधार पर ही सर्राफा बाजारों में ट्रेडिंग और खरीदारी हो रही है.

विज्ञापन

अगले सप्‍ताह कहा तक जा सकता है सोने का भाव

अगले सप्‍ताह कहा तक जा सकता है सोने का भाव 7 / 8

हालिया तेजी के बाद एमसीएक्स (MCX) और घरेलू बाजार में सोने का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है. सपोर्ट लेवल ₹1,48,000 से ₹1,42,500 प्रति 10 ग्राम रह सकता है. यदि बाजार में कोई मुनाफावसूली (Profit Booking) आती है, तो भाव इस स्तर तक संभल सकते हैं. रेजिस्टेंस / टारगेट लेवल ₹1,52,500 से ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी बने रहने पर सोना ₹1.55 लाख के स्तर को छू सकता है.

चांदी का भाव कहां तक जा सकता है

चांदी का भाव कहां तक जा सकता है 8 / 8

चांदी में सोने की तुलना में अधिक तेजी देखी जा रही है और इसका तकनीकी चार्ट भी तेजी का संकेत दे रहा है. सपोर्ट लेवल ₹2,20,000 से ₹2,25,000 प्रति किलोग्राम पर द‍िख रहा है. रेजिस्टेंस ₹2,38,000 से ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम रह सकता है. अगर तेजी का माहौल जारी रहता है, तो चांदी में नया रिकॉर्ड स्तर बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन