4 May Gold Silver Rate: ग‍िर गए आज सोने चांदी के भाव, जानें क‍ितना हो गया सस्‍ता?

Gold Silver Rate Today : मई 2026 के पहले सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली नरमी देखी जा रही है। MCX पर आज सोने चांदी का भाव क्‍या है, यहां चेक करें

Gold silver rate
1 / 7

सोने और चांदी की कीमतों ने हाल के महीनों में निवेशकों को हैरान कर दिया है। हालांकि आज बाजार में मामूली गिरावट देखी गई है, लेकिन विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले एक साल में सोना ₹2,00,000 और चांदी ₹2.84 लाख प्रति किलो के स्तर को छू सकती है। आइए जानते हैं आज MCX पर क्या हैं भाव और क्यों बढ़ रही है इनकी चमक।

विज्ञापन

MCX पर आज का भाव: सोने में मामूली नरमी

MCX पर आज का भाव: सोने में मामूली नरमी2 / 7

5 जून 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज ₹1,51,180 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें पिछले बंद के मुकाबले ₹172 (-0.11%) की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

चांदी की चमक: ₹2.50 लाख के करीब

चांदी की चमक: ₹2.50 लाख के करीब3 / 7

3 जुलाई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹2,50,663 के स्तर पर है। चांदी की कीमतों में भी ₹274 (-0.11%) की मामूली सुस्ती देखी गई है।

आपके शहर में आज 18 कैरट और 22 कैरट सोने का भाव

आपके शहर में आज 18 कैरट और 22 कैरट सोने का भाव4 / 7

दिल्ली में 22 कैरट सोने का भाव 137,999 और 18 सोने का भाव 112,830 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरट सोने का भाव 137,840 और 18 सोने का भाव 112,710 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है। कोलकाता में 22 कैरट सोने का भाव 137,840 और 18 सोने का भाव 112,710 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है। चेन्नई में 22 कैरट सोने का भाव 1,39,190 और 18 सोने का भाव 113,880 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है।

विज्ञापन

भविष्यवाणी: ₹2 लाख का लक्ष्य!

भविष्यवाणी: ₹2 लाख का लक्ष्य!5 / 7

कई ग्लोबल बैंकों और भारतीय विशेषज्ञों का मानना है कि साल के अंत तक सोना ₹1.8 लाख से ₹2 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। क्‍योंक‍ि केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की भारी खरीद और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव इसे सेफ हेवन बना रहे हैं।

चांदी में रिकॉर्ड तेजी के आसार

चांदी में रिकॉर्ड तेजी के आसार6 / 7

चांदी अगले एक साल में ₹2.84 लाख से ₹3 लाख प्रति किलो के स्तर तक जा सकती है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और डेटा सेंटर्स में चांदी की बढ़ती मांग इसकी कीमतों में आग लगा रही है।

विज्ञापन

क्या अभी निवेश करना सही है?

क्या अभी निवेश करना सही है?7 / 7

विशेषज्ञ वर्तमान ऊंचे स्तरों पर एक साथ पैसा लगाने के बजाय 'बाय ऑन डिप्स' (गिरावट पर खरीदारी) और SIP पद्धति की सलाह दे रहे हैं। अनिश्चितता के दौर में सोना हमेशा मुद्रास्फीति (Inflation) के खिलाफ एक मजबूत कवच साबित हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन