8 June Gold Silver Price Fall: सस्‍ता हो गया सोना-चांदी, क‍ितने नीचे पहुंच गए भाव? चेक करें यहां ताजा रेट्स

Gold silver Market Update: 8 जून को सोने का वायदा भाव 1336 रुपये गिरकर 154,258 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी 3994 रुपये क्रैश होकर 244,543 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर खुली है। सोने चांदी मे ये ग‍िरावट क्‍यों है? जानिए

GOLD.jpg (20)
1 / 4

ग्लोबल मार्केट में जारी हलचल और उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट से खरीदारों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी दोनों की कीमती धातुओं में भारी बिकवाली देखी जा रही है, जिससे इनके भाव काफी नीचे आ गए हैं। जहां सोने की कीमतों में करीब 1,300 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है, वहीं चांदी भी ₹3,900 से अधिक टूट गई है। आइए, जानते हैं कि आज बाजार में सोना और चांदी किस भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 1300 से ज्यादा टूटा भाव

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 1300 से ज्यादा टूटा भाव2 / 4

कमोडिटी मार्केट में 5 अगस्त 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज लाल निशान में कारोबार कर रहा है। सोने के वायदा भाव में आज 1,336.00 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस कटौत के बाद सोना 0.86% टूटकर 1,54,258.00 रुपये के स्तर पर आ गया है। शादियों के सीजन से ठीक पहले आई यह गिरावट खरीदारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! इजरायल-लेबनान संकट गहराने से WTI 4% उछला; ब्रेंट क्रूड $96 के पार

विज्ञापन

चांदी बाजार में भारी क्रैश, ₹3,900 से अधिक लुढ़के दाम

चांदी बाजार में भारी क्रैश, ₹3,900 से अधिक लुढ़के दाम3 / 4

चांदी की चमक हुई फीकी: सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। औद्योगिक मांग में नरमी के चलते चांदी के खरीदारों को बड़ा फायदा हो रहा है। 3 जुलाई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज 3,994.00 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है। चांदी का भाव 1.61% की भारी गिरावट के साथ 2,44,543.00 रुपये के स्तर पर आ गया है। New Gas Cylinder Booking Price: बढ़ गया है रसोई गैस का भाव, नए रेट्स जारी; जानें क‍ितने में होगी अब स‍िलेंडर बुक‍िंग?

क्यों आ रही है गिरावट और आगे क्या होंगे दाम?

क्यों आ रही है गिरावट और आगे क्या होंगे दाम?4 / 4

वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती, केंद्रीय बैंकों की नीतियों और मिडिल ईस्ट संकट के बीच निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (Profit Booking) करने से सर्राफा बाजार पर दबाव बढ़ा है। जानकारों के मुताबिक, कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के बाद खुदरा बाजार (Retail Market) में भी सोने-चांदी के गहने सस्ते हो जाएंगे, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी या निवेश करने का यह एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन