Gold Silver Price: सोने-चांदी के रेट गिरे, जानें आज क्या है ताजा रेट, पूरा हफ्ता दामों में कैसे आया उतार-चढ़ाव?

सोने-चांदी के रेट में बीते सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिला। सोमवार से शुक्रवार तक सोने और चांदी के रेट टूटे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के साथ-साथ घरेलू बाजार में दोनों के दामों में गिरावट आई। IBJA और MCX दोनों के अनुसार सोना-चांदी सस्ता हुआ।

Gold Silver Price
1 / 6

24 अप्रैल को MCX पर 5 जून को एक्सपायर होने वाले 24 कैरेट के गोल्ड का रेट 152699 रुपये था, जो बीते शुक्रवार को 151263 रुपये पर बंद हुआ, यानी सोना 1336 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

विज्ञापन

घरेलू बाजार में सोने का रेट ये रहा

घरेलू बाजार में सोने का रेट ये रहा2 / 6

घरेलू बाजार में भी सोने का दाम गिरा है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151479 रुपये रहा। बीते शुक्रवार को यह रेट 150263 रुपये रह गया।

विज्ञापन

आज 3 मई को सोने का रेट ये रहा

आज 3 मई को सोने का रेट ये रहा3 / 6

आज 3 मई दिन रविवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट 146660 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड का रेट 133730 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 121710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 96920 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी 941 रुपये महंगी हुई

चांदी 941 रुपये महंगी हुई4 / 6

MCX पर 3 जुलाई को एक्सपायर होने वाली चांदी का रेट बढ़ा। 24 अप्रैल को चांदी 250058 रुपये प्रति किलो थी, जो बीते शुक्रवार को 251000 रुपये की रही, यानी चांदी 941 रुपये प्रति किलो महंगी हुई। ऐसे में चांदी अपने हाई रेट 457328 रुपये से सस्ती होकर 206328 रुपये पर मिल रही है। 2.06 लाख रुपये सस्ती मिल रही है।

विज्ञापन

घरेलू बाजार में चांदी का रेट

घरेलू बाजार में चांदी का रेट5 / 6

घरेलू बाजार में चांदी का रेट सस्ता हुआ। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के अनुसार, 24 अप्रैल को एक किलो चांदी का रेट 243825 रुपये था, जो बीते शुक्रवार एक मई को 240331 रुपये रह गया, यानी एक किलो चांदी का रेट 3494 रुपये गिरा।

देशभर में सोने-चांदी का रेट

देशभर में सोने-चांदी का रेट6 / 6

बता दें कि IBJA की वेबसाइट पर सोने-चांदी के जो रेट अपडेट होते हैं, वे देशभर में लागू होते हैं। जब सुनार की दुकान पर सोने-चांदी की गहने खरीदने जाएंगे तो GST के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होगा, जिससे कीमत बढ़ जाएगी। राज्यों और शहरों में मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन