29 April Gold Silver Price: सोने का भाव 4000 रुपये ग‍िरा, 13000 सस्‍ती हुई चांदी; चेक करें आज का रेट

Gold-Silver Rate Today: सोना 1.5 लाख रुपये के नीचे फिसल गया है। वहीं चांदी भी 2.40 लाख रुपये के स्तर से नीचे द‍िख रही है। क्या 1 मई से पहले और दाम ग‍िरेंगे? आज के ताजा भाव और विश्लेषण यहां देखें।

gold silver rate
1 / 7

आज बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार से खरीदारों के लिए बड़ी खबर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी हलचल के बीच घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जिससे सोना अब 1.5 लाख रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है। वहीं, चांदी भी 2.40 लाख रुपये के स्तर से नीचे ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

सोना का भाव 4000 रुपये ग‍िरा

सोना का भाव 4000 रुपये ग‍िरा 2 / 7

इस सप्ताह (22 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026) भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव देखा गया है। वैश्विक बाजार में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता की आहट और डॉलर की मजबूती ने इन कीमती धातुओं की चमक कुछ कम की है। इस सप्ताह सोने में करीब ₹3,700 से ₹4,000 प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन

सोने की कीमतों में गिरावट

सोने की कीमतों में गिरावट 3 / 7

सोना जो पिछले सप्ताह ₹1.54 लाख के पार चल रहा था, वह अब ₹1.50 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है। 22 अप्रैल 2026: सोना ₹1,53,550 के करीब ट्रेड कर रहा था। 27 अप्रैल 2026: कीमतें गिरकर ₹1,52,840 के स्तर पर आईं। आज (29 अप्रैल 2026): MCX पर जून वायदा सोना ₹1,49,810 के स्तर पर पहुंच गया है।

13,000 सस्‍ती हुई चांदी

13,000 सस्‍ती हुई चांदी 4 / 7

चांदी में गिरावट सोने के मुकाबले ज्यादा गहरी रही है। ₹2.50 लाख के ऊपर चल रही चांदी अब ₹2.40 लाख के नीचे फिसल गई है। 22 अप्रैल 2026: चांदी ₹2,50,970 प्रति किलो के स्तर पर थी। 27 अप्रैल 2026: यह गिरकर ₹2,44,510 के करीब आई। आज (29 अप्रैल 2026): MCX पर मई वायदा चांदी ₹2,38,000 के स्तर पर ट्रेड कर रही है। कुल गिरावट: चांदी में इस सप्ताह लगभग ₹12,000 से ₹13,000 प्रति किलो की भारी कमी आई है।

विज्ञापन

आज सोने का भाव

आज सोने का भाव 5 / 7

MCX पर 05 जून 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज ₹1,49,810.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले इसमें ₹217.00 (0.14%) की गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

आज चांदी की कीमत

आज चांदी की कीमत 6 / 7

चांदी की कीमतों में भी आज कमजोरी देखी जा रही है। 05 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,38,000.00 के स्तर पर आ गई है। औद्योगिक मांग में सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी के चलते चांदी ₹2.40 लाख के अहम स्तर से नीचे ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

क्यों गिर रहे हैं दाम? अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

क्यों गिर रहे हैं दाम? अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर7 / 7

जानकारों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और मध्य-पूर्व (Middle-East) में तनाव कम होने की उम्मीदों ने सोने की सुरक्षित निवेश वाली चमक कम कर दी है। निवेशक अब सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन