Gold-Silver Rate Today, 18 July: शाम को है गहने खरीदने का प्‍लान? यहां जानें 22 और 24 कैरट सोने का भाव

Gold Rate 18 July: अगर आज शाम आप सुनार की दुकान जा रहे हैं और गहने खरीदने का प्‍लान बना रहे हैं, तो उससे पहले ये जान लें क‍ि आज आपके शहर सोने चांदी का क्‍या भाव है. सोने चांदी का लेटेस्‍ट भाव यहां देख‍िए

gold silver rate (11)
1 / 6

अगर आप आज शादी-ब्याह, त्योहार या फिर निवेश के लिए सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए आज की रेट लिस्ट देखना बेहद जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल की वजह से आज घरेलू सर्राफा बाजार में तगड़ी हलचल है. आज 24 कैरेट सोने का भाव 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है, वहीं चांदी भी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो के पार बनी हुई है.

विज्ञापन

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आज क्या हैं रेट्स?

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आज क्या हैं रेट्स?2 / 6

देश की राजधानी और उससे सटे दिल्ली-एनसीआर के शहरों में सोने और चांदी के भाव में समानता देखी जा रही है. सोने का भाव: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आज 24 कैरेट सोना 1,42,680 रुपये, 22 कैरेट 1,30,800 रुपये और 18 कैरेट 1,07,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चांदी का भाव: इन सभी शहरों में आज 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये बनी हुई है.

विज्ञापन

मुंबई और कोलकाता का भाव

मुंबई और कोलकाता का भाव3 / 6

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोने-चांदी के भाव दिल्ली के मुकाबले मामूली रूप से कम हैं. सोने का भाव: मुंबई और कोलकाता दोनों शहरों में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,30,650 रुपये और 18 कैरेट 1,06,900 रुपये में मिल रहा है. चांदी का भाव: मुंबई और कोलकाता में आज 1 किलो चांदी का भाव 2,35,000 रुपये है.

चेन्नई में सबसे महंगा सोना-चांदी

चेन्नई में सबसे महंगा सोना-चांदी4 / 6

आज की नई रेट लिस्ट के मुताबिक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोने और चांदी दोनों के दाम बाकी सभी बड़े शहरों से ज्यादा हैं. सोने का भाव: चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊंचे स्तर पर है. यहाँ 22 कैरेट के लिए 1,31,000 रुपये और 18 कैरेट के लिए 1,09,200 रुपये चुकाने होंगे. चांदी का भाव: चेन्नई में चांदी भी सबसे महंगी है, यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,40,000 रुपये पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

यूपी और बिहार के शहरों का हाल

यूपी और बिहार के शहरों का हाल5 / 6

उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों में भी आज सर्राफा बाजारों में खरीदारों की भीड़ के बीच नए रेट लागू हो चुके हैं. लखनऊ, मेरठ और कानपुर: इन शहरों में आज 24 कैरेट सोना 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी 2,35,000 रुपये की मिल रही है. पटना: बिहार की राजधानी पटना में आज 24 कैरेट सोना 1,42,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेंड कर रहा है.

आज खरीदें या करें इंतजार?

आज खरीदें या करें इंतजार?6 / 6

अगर आप सोच रहे हैं कि आज खरीदारी करना सही रहेगा या नहीं, तो बाजार के जानकारों की बात पर गौर करें. क्या है सलाह: वैश्विक घटनाक्रमों, ब्याज दरों और डॉलर की मजबूती के कारण आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है. ऐसे में अगर आप लंबी अवधि के निवेश या शादी-ब्याह के लिए ले रहे हैं, तो आज की खरीदारी भी बेहतर साबित हो सकती है.

विज्ञापन

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन