Gold Silver Rate Crash: धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम! सोना 2600 तो चांदी 4200 रुपये से ज्यादा हुई सस्ती, देखें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Drop 31 August 2026: MCX पर सोना 2600 टूटकर 153,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4200 रुपये गिरकर 232,501 रुपये प्रति किग्रा पर आई.

Gold price drop today 31 August 2026
1 / 5
सोने चांदी की कीमत में ग‍िरावट

सोने और चांदी की खरीदारी का प्लान बना रहे लोगों के लिए हफ्ते की शुरुआत बड़ी राहत लेकर आई है. पिछले कुछ समय से आसमान छू रहे सोने-चांदी के दामों में सोमवार, 31 अगस्त को अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई.  MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर शुरुआती कारोबार में भारी मुनाफावसूली और कमजोर वैश्‍व‍िक संकेतों के चलते सोना और चांदी लगभग 2% तक लुढ़क गए.

विज्ञापन

कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? 2 / 5

MCX पर सोना 2600 रुपये से अधिक (करीब 2%) टूटकर 153,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी का भाव 4200 से अधिक (लगभग 2%) गिरकर 232,501 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया.

विज्ञापन

अमेरिकी फेड का सख्त रुख:

अमेरिकी फेड का सख्त रुख:3 / 5

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर भारी दबाव दिख रहा है. सोना 1.2% तक गिरकर $4,400 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने जैक्सन होल सम्मेलन में स्पष्ट संकेत दिया कि महंगाई को 2% के लक्ष्य पर लाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं. इसके बाद सितंबर बैठक में दरें बढ़ने की संभावना 50% से अधिक हो गई है.

कच्चे तेल में उछाल:

कच्चे तेल में उछाल:4 / 5

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें चढ़ गई हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव बढ़ा है और सोने चांदी के भाव पर भी इसका असर द‍िख रहा है.

विज्ञापन

मुनाफावसूली

मुनाफावसूली5 / 5

अगस्त के महीने में सोना लगभग 10% चढ़ा था. ऐसे में ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में अल्पकालिक गिरावट आई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन