Gold Price Crash: 2 दिन में 22000 रुपये टूटा सोना, चांदी 5000 रुपये सस्ती! देखें 24K, 22K के ताजा रेट

Gold Rate Crash July 24 2026: भारत में आज 24K सोना 100 ग्राम पर 21,800 रुपये और 10 ग्राम पर 2,180 रुपये गिरा. सोने के भाव में कल 3000 रुपये के करीब ग‍िरावट दर्ज की गई थी. जानिए 22K, 18K सोने के ताजा रेट और क्रैश होने की बड़ी वजहें.

gold rate crash
1 / 6

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के खरीदारों के लिए बड़ी खबर है. लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है. आइए देखते हैं 24K, 22K और 18K सोने की नई रेट लिस्ट.

विज्ञापन

24 कैरेट सोना कितना सस्ता हुआ?

24 कैरेट सोना कितना सस्ता हुआ? 2 / 6

शुक्रवार को 100 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत में 18,500 रुपये की गिरावट आई, जबकि इससे एक दिन पहले इसमें 3300 रुपये की कमी हुई थी। 999 शुद्धता वाले सोने में 100 ग्राम पर लगभग 22000 रुपये और 10 ग्राम पर 2200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

22 कैरेट सोना का भाव

22 कैरेट सोना का भाव 3 / 6

10 ग्राम: 1700 रुपये टूटकर 132,300 रुपये, 100 ग्राम: 17,000 रुपये गिरकर 13,23,000 रुपये, 8 ग्राम: 1,360 रुपये की राहत के साथ 1,05,840 रुपये

18 कैरेट सोना का भाव

18 कैरेट सोना का भाव 4 / 6

10 ग्राम: 1390 रुपये घटकर 108,250 रुपये, 100 ग्राम: 13900 रुपये की गिरावट के साथ 1082,500 रुपये, 1 ग्राम: 139 रुपये गिरकर 10825 रुपये

विज्ञापन

क्यों आई सोने-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट?

क्यों आई सोने-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट?5 / 6

कच्चा तेल $101 पार: क्रूड महंगा होने से महंगाई का डर बढ़ा. अमरीकी फेड नीति: अमरीका में ब्याज दरें (Rate Hike) बढ़ने की आशंका मजबूत हुई, जिससे गैर-ब्याज वाली संपत्ति (सोना) पर दबाव बना. डॉलर और बॉन्ड यील्ड में तेजी: डॉलर मजबूत होने से वैश्विक निवेशक सोने से पैसा निकालने लगे.

क्या आगे और गिरेंगे दाम?

क्या आगे और गिरेंगे दाम?6 / 6

एक्‍सपर्ट्स के अनुसार महंगाई बढ़ने से दरें बढ़ने की आशंका से सोने में मुनाफावसूली आई है. हालांकि, कमजोर जॉब डेटा को देखते हुए अमरीकी फेड द्वारा तुरंत दरें बढ़ाना मुश्किल है. इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह सही समय हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन