Gas Cylinder Booking New Price: अब क‍ितने में बुक हो रहा है गैस स‍िलेंडर; जारी हो गईं LPG की नई दरें

Gas Cylinder Booking New Price: शुक्रवार 15 मई को तेल कंपन‍ियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा द‍िए हैं और आज गैस स‍िलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। जानें आज आपके शहर में गैस स‍िलेंडर की बुक‍िंग क‍ितने में हो रही है।

LPG.jpg (27)
1 / 5

LPG Cylinder Price Today 16 May 2026 : ईंधन की बढ़ती कीमतों और चौतरफा महंगाई के बीच आम आदमी के लिए रसोई के मोर्चे पर आज राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज 16 मई को LPG (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। जहां एक तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड बना रही हैं, वहीं घरेलू गैस के दाम स्थिर रहने से मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है। जानें दिल्ली-एनसीआर समेत देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं गैस के दाम।

विज्ञापन

एलपीजी के दाम स्‍थ‍िर

एलपीजी के दाम स्‍थ‍िर2 / 5

दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, देश के महानगरों में घरेलू गैस के दाम आज स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में एलपलजी कीमतों में कोई बदलाव नहीं, रसोई का बजट सुरक्षित है। वहीं मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में भी ग्राहकों को पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिल रहा है।

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर: बाहर खाना अब भी महंगा

कमर्शियल सिलेंडर: बाहर खाना अब भी महंगा3 / 5

घरेलू मोर्चे पर भले ही शांति हो, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडरों की ऊंची कीमतों ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा रखी है। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई लगातार बढ़त ने बाहर खाना महंगा कर दिया है। छोटे उद्योगों और ढाबा मालिकों पर लागत का बोझ बढ़ गया है, जिसका असर आम ग्राहकों की थाली की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

क्‍या है आज आपके शहर में गैस स‍िलेंडर का भाव

क्‍या है आज आपके शहर में गैस स‍िलेंडर का भाव4 / 5

नई दिल्ली ₹913.00 | ₹3,071.50 कोलकाता ₹939.00 | ₹3,202.00 मुंबई ₹912.50 | ₹3,024.00 चेन्नई ₹928.50 | ₹3,237.00 गुड़गांव ₹921.50 | ₹3,088.00 नोएडा ₹910.50 | ₹3,071.50 बेंगलुरु ₹915.50 | ₹3,152.00 भुवनेश्वर ₹939.00 | ₹3,238.00 चंडीगढ़ ₹922.50 | ₹3,092.50 हैदराबाद ₹965.00 | ₹3,315.00 जयपुर ₹916.50 | ₹3,099.00 लखनऊ ₹950.50 | ₹3,194.00 पटना ₹1,002.50 | ₹3,346.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00 | ₹3,106.00

विज्ञापन

PNG के दाम पर भी टिकी नजरें

PNG के दाम पर भी टिकी नजरें5 / 5

पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी फिलहाल राहत है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल को देखते हुए भविष्य में दरों में संशोधन की सुगबुगाहट बनी हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन