Electricity Bill New Rule: बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वालों की संपत्ति होगी जब्त! सख्त हो गए नियम
Electricity Bill New Rule: अगर आप उनमें से एक हैं, जो अपने बिजली बिल के भुगतान को लटकाकर रखते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। सरकार अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुकी है।

हरियाणा के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। राज्य का बिजली विभाग अब सख्त कार्रवाई के मूड में आ गया है। बिजली निगम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जिन्होंने लंबे समय से अपने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है। रिपोर्टों के अनुसार, तहसीलदार उन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करेंगे, जिन्होंने अपने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है।
जब्त हो जाएंगी जमीनें, मकान और अन्य संपत्तियां
2 / 5रिपोर्टों के अनुसार, यदि बकाया राशि निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा नहीं की जाती है, तो उपभोक्ताओं की जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों को ज़ब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बकाया राशि की वसूली के लिए निगम अब भूमि राजस्व अधिनियम का सहारा लेगा।
नहीं कर पाएंगे संपत्ति का लेनदेन
3 / 5रिपोर्ट्स के अनुसार, डिफॉल्टरों की संपत्तियों पर प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित किया जाएगा और उनकी खरीद-बिक्री पर भी रोक लगाई जा सकती है। इसका मतलब है कि उपभोक्ता अपनी बकाया राशि का भुगतान करने तक अपनी संपत्ति का लेन-देन नहीं कर पाएंगे।
बकाया राशि का भुगतान करें
4 / 5मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत निगम के अधीक्षक ने बताया कि निगम लगातार उपभोक्ताओं से अपनी बकाया राशि का भुगतान करने की अपील कर रहा है, लेकिन बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कई उपभोक्ता अभी भी भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में, अब नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
बिजली बिल का समय से भुगतान करना क्यों जरूरी
5 / 5जानकारी के अनुसार, बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और निगम की वित्तीय स्थिति को बनाए रखने के लिए समय पर बिलों का भुगतान करना अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान न केवल राजस्व संग्रह के लिए, बल्कि जिले में बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।