Gold Rate in Dubai Today: दुबई में भी महंगा हो गया Gold; सोने के शहर में सोने के भाव ने चौंकाया; जानें लेटेस्‍ट रेट

अगर आप सोच रहे थे कि दुबई जाकर सस्ता सोना खरीद लाएंगे, तो एक बार आज के ताजा रेट्स पर नजर डाल लीजिए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची हलचल और निवेशकों की बढ़ती होड़ ने सोने के शहर (City of Gold) दुबई में भी पीली धातु की चमक को बहुत महंगा कर दिया है। 24 कैरेट सोने का भाव अब वहां ₹14,000 प्रति ग्राम की लक्ष्मण रेखा को पार कर गया है।

Gold Rate in Dubai
1 / 5

दुबई में आज क्या है सोने का मिजाज?: दुबई के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। 24 कैरेट सोने की कीमत 6 दिरहम (AED) की बढ़त के साथ 548 दिरहम प्रति ग्राम पर पहुंच गई है।  

विज्ञापन

दुबई में सोना

दुबई में सोना2 / 5

दुबई में सोने की कीमतों में तेजी आना आश्‍चर्यजनक बात है, क्‍योंक‍ि दुबई, ज‍िसे स‍िट‍ी ऑफ गोल्‍ड के नाम से जाना जाता है, वह सस्‍ते दाम पर म‍िलने वाले सोने के ल‍िए मशहूर है। अगर भारतीय रुपये में बदलकर देखा जाए, तो दुबई में सोने की कीमत भारत के मुकाबले कम बैठती है। ये कीमत इतनी कम होती है क‍ि दुबई से भारत लाते समय सोने में कस्टम नियम लगाने के बाद भी सोना सस्‍ता ही रहता है। लेक‍िन वैश्‍व‍िक तनाव के बीच अब दुबई में भी सोने की कीमतों में आग लग गई है।

विज्ञापन

भारतीय रुपयों में समझिए क‍ितना है दुबई में सोने का भाव

भारतीय रुपयों में समझिए क‍ितना है दुबई में सोने का भाव 3 / 5

24 कैरेट: ₹14,113 प्रति ग्राम (10 ग्राम की कीमत करीब ₹1,41,127) 22 कैरेट: ₹13,000 से ज्यादा प्रति ग्राम (AED 508) 18 कैरेट: ₹10,000 से ज्यादा प्रति ग्राम (AED 417)

कल और आज में अंतर

कल और आज में अंतर4 / 5

कीमतों में यह उछाल मामूली नहीं है। कल जहां 24 कैरेट सोना 542 दिरहम पर था, वहीं आज यह 548 दिरहम पर है। यानी महज 24 घंटे में ₹1,500 से ज्यादा (10 ग्राम पर) का अंतर आ चुका है।

विज्ञापन

महंगा होकर भी दुबई क्यों है भारत से सस्ता?

महंगा होकर भी दुबई क्यों है भारत से सस्ता?5 / 5

भले ही दुबई में रेट्स बढ़ गए हों, लेकिन भारतीय बाज़ार के मुकाबले अब भी वहां से सोना खरीदना सस्ता पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण है टैक्स का खेल। भारत में सोने पर करीब 15% इम्पोर्ट ड्यूटी और 3% GST लगता है, जो अंतिम कीमत को काफी बढ़ा देता है। दुबई में केवल 5% VAT लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि पर्यटकों को खरीदारी पर इस VAT का रिफंड भी मिल जाता है, जिससे प्रभावी कीमत और कम हो जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन