CNG Price Hike Alert : आम आदमी को एक और झटका! फिर महंगी हुई CNG; जानें नए रेट्स

CNG Price Hike: अगर आपके पास सीएनजी गाड़ी है तो आपके ल‍िए आज की सुबह क‍िसी झटके से कम नहीं है। क्‍योंक‍ि आज द‍िल्‍ली एनसीआर में सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी गईं हैं। जान‍िये द‍िल्‍ली, नोएडा और गाज‍ियाबाद में क‍ितने दाम में म‍िल रहा है सीएनजी गैस?

cng price hike
1 / 6

महंगाई के मोर्चे पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड कीमतों के बाद अब सीएनजी (CNG) ने भी आम जनता की जेब पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है। गैस कंपनियों ने एक बार फिर सीएनजी के दामों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दें कि इससे ठीक पहले कंपनियों ने ₹2 का इजाफा किया था। आइए देखते हैं इस ताजा बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में सीएनजी का नया मीटर कहां पहुंच गया है।

विज्ञापन

दिल्ली में ₹80 के पार पहुंची सीएनजी

दिल्ली में ₹80 के पार पहुंची सीएनजी2 / 6

देश की राजधानी दिल्ली में 1 रुपये की नई बढ़ोतरी के बाद अब एक किलो सीएनजी की कीमत ₹80.09 हो गई है। पिछले कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बढ़ोतरी है। पहले ₹2 और अब ₹1 की इस नई मार से दिल्ली में कैब, ऑटो और प्राइवेट कार चलाने वालों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी जेब ढीली

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी जेब ढीली3 / 6

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलाके में भी सीएनजी की कीमतों में ₹1 का इजाफा किया गया है। नोएडा में अब सीएनजी का नया रेट बढ़कर ₹88.70 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जो दिल्ली की तुलना में काफी ज्यादा है।

गाजियाबाद में ₹88 के पार, छूटे पसीने

गाजियाबाद में ₹88 के पार, छूटे पसीने4 / 6

गाजियाबाद के निवासियों को भी इस महंगाई से कोई राहत नहीं मिली है। यहां भी सीएनजी के दाम बढ़कर ₹88.70 प्रति किलोग्राम हो गए हैं। गाजियाबाद और नोएडा में रहने वाले लाखों नौकरीपेशा लोग जो रोज दिल्ली अप-डाउन करते हैं, उनके लिए अब रोजाना का सफर काफी खर्चीला होने वाला है।

विज्ञापन

क्या अब बढ़ेगा ऑटो-कैब का किराया?

क्या अब बढ़ेगा ऑटो-कैब का किराया?5 / 6

लगातार बढ़ रही सीएनजी की कीमतों के कारण अब दिल्ली-एनसीआर में ऑटो, ई-रिक्शा और ओला-उबर जैसी कैब यूनियनों ने किराया बढ़ाने की सुगबुगाहट शुरू कर दी है।

सब्जी-राशन पर असर

सब्जी-राशन पर असर6 / 6

कमर्शियल गाड़ियों में सीएनजी महंगी होने का सीधा असर मालभाड़े पर पड़ता है, जिससे आने वाले दिनों में फल-सब्जियों और राशन की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन