'मैं UP से हूं...' अमिताभ बच्चन ने रात 3 बजे क्यों किया फोन? 15 करोड़ की डील का खुला राज

हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के फाउंडर और CMD अभिनंदन लोढ़ा ने बताया है कि कैसे अमिताभ बच्चन के देर रात आए एक फोन कॉल के बाद, बॉलीवुड के इस दिग्गज कलाकार ने अयोध्या में ₹15 करोड़ में 15,000 स्क्वेयर फीट जमीन खरीदी।

amitabh bachhan ayodhya land deal
1 / 7

राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या देश का सबसे हॉट इन्वेस्टमेंट स्पॉट बन चुका है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी यहां बड़ा निवेश कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अयोध्या में अपनी पहली जमीन के लिए बिग बी ने देर रात एक बड़े बिजनेसमैन को फोन कर दिया था? आइए जानते हैं क्या है पूरा दिलचस्प किस्सा...

विज्ञापन

'बिग बी ने रात 3 बजे किसे फोन किया?'

'बिग बी ने रात 3 बजे किसे फोन किया?' 2 / 7

हिंदुस्तान टाइम्स इंडिया नेक्स्ट रियल एस्टेट समिट 2026 में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के फाउंडर और CMD अभिनंदन लोढ़ा ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अयोध्या में जमीन लेने के लिए खुद अमिताभ बच्चन ने उनसे संपर्क किया था।

विज्ञापन

तड़के 3 बजे आया था अमिताभ बच्चन का मैसेज

तड़के 3 बजे आया था अमिताभ बच्चन का मैसेज3 / 7

अभिनंदन लोढ़ा ने बताया क‍ि यह बात साल 2023 की है। मैं उस वक्त ऑस्ट्रेलिया में था। वहां के समय के अनुसार सुबह के करीब 3 बज रहे थे, जब मुझे कुछ मिस्ड कॉल और एक मैसेज मिला। उस मैसेज में लिखा था— 'मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं, जब आपकी सुविधा हो मुझे कॉल बैक करें।

'मुझे अयोध्या जी में जमीन लेनी है'

'मुझे अयोध्या जी में जमीन लेनी है'4 / 7

मैसेज देखने के बाद अभिनंदन लोढ़ा ने तुरंत बैक कॉल किया। फोन उठते ही दूसरी तरफ से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा— "अभिनंदन जी, मैं UP से हूं और मुझे अयोध्या जी में जमीन लेनी है।" बिग बी ने सीधे मुद्दे की बात की और जमीन की कीमत पूछी।

विज्ञापन

बिना मोल-तोल, अगले ही दिन भेज दिए ₹15 करोड़!

बिना मोल-तोल, अगले ही दिन भेज दिए ₹15 करोड़! 5 / 7

अभिनंदन लोढ़ा ने बिग बी को बताया कि अयोध्या में 15,000 स्क्वायर फीट के इस प्लॉट की कीमत 15 करोड़ रुपये है। अमिताभ बच्चन को डील इतनी पसंद आई कि उन्होंने बिना किसी देरी के अगले ही दिन पूरे 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए और डील पक्की हो गई।

अयोध्या के सबसे बड़े इन्वेस्टर

अयोध्या के सबसे बड़े इन्वेस्टर 6 / 7

राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या के रियल एस्टेट मार्केट में अमिताभ बच्चन सबसे बड़े सेलिब्रिटी निवेशकों में से एक बनकर उभरे हैं। उन्होंने इस 15 करोड़ के प्लॉट के बाद भी अयोध्या में एक के बाद एक कई बड़ी जमीनों में निवेश किया है।

विज्ञापन

सेलिब्रिटीज और उद्योगपतियों की पहली पसंद

सेलिब्रिटीज और उद्योगपतियों की पहली पसंद 7 / 7

राम मंदिर बनने के बाद से अयोध्या में न सिर्फ पर्यटन बढ़ा है, बल्कि वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कारण यहां की इकोनॉमी रॉकेट की रफ्तार से भाग रही है। यही वजह है कि बॉलीवुड से लेकर देश के तमाम बड़े उद्योगपति यहां जमीन खरीदने की होड़ में शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन