AC Price Hike Alert: इस गर्मी AC खरीदना होगा और भी महंगा! 16% तक बढ़ सकते हैं दाम

गर्मियों के इस सीजन में अगर आप घर या ऑफिस के लिए नया AC खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनियां जल्द ही कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी करने जा रही हैं।

AC PRICE.jpg
1 / 7

बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) की कीमतों में तगड़ा उछाल आने वाला है। कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों और ऊर्जा दक्षता के नए नियमों के कारण दिग्गज कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। ब्लू स्टार लिमिटेड के एमडी वीर एस आडवाणी के अनुसार, आने वाले महीनों में उपभोक्ताओं पर 14 से 16% तक का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

विज्ञापन

अभूतपूर्व तरीके से बढ़ेंगे AC के दाम

अभूतपूर्व तरीके से बढ़ेंगे AC के दाम2 / 7

एयर कंडीशनर की कीमतों में जल्द ही 14% से 16% तक की भारी वृद्धि होने की संभावना है। दैन‍िक जागरण की र‍िपोर्ट के अनुसार आडवाणी ले कहा है क‍ि लागत में इस तरह की अभूतपूर्व बढ़ोतरी आखिरी बार साल 2011 में देखी गई थी।

विज्ञापन

कच्चे माल की लागत ने बढ़ाई मुसीबत

कच्चे माल की लागत ने बढ़ाई मुसीबत3 / 7

तांबा (Copper), एल्युमीनियम और इस्पात (Steel) जैसी महत्वपूर्ण धातुओं की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। विनिर्माण क्षेत्र में कच्चे माल की लागत बढ़ने से कंपनियों पर मार्जिन का दबाव बढ़ गया है।

नए एनर्जी एफिशिएंसी नियमों का असर

नए एनर्जी एफिशिएंसी नियमों का असर4 / 7

1 जनवरी, 2026 से नए ऊर्जा दक्षता मानक (Energy Efficiency Norms) लागू हो गए हैं। अब तक बाजार में बिकने वाले पुराने स्टॉक के मुकाबले नए मानक वाले AC अधिक कुशल तो हैं, लेकिन महंगे भी होंगे।

विज्ञापन

फिलहाल कीमतों में गिरावट की उम्मीद नहीं

फिलहाल कीमतों में गिरावट की उम्मीद नहीं5 / 7

लागत में हुई यह वृद्धि सप्लाई चेन का हिस्सा बन रही है, इसलिए अगले कुछ महीनों तक दाम कम होने की कोई संभावना नहीं है। इंडस्ट्री को अगले 12 से 18 महीनों तक महंगाई के इस दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

वैश्विक तनाव भी है एक बड़ी वजह

वैश्विक तनाव भी है एक बड़ी वजह6 / 7

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और ऑयल-गैस की सप्लाई बाधित हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य कमोडिटी की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन

कंपनियों की क्या है तैयारी?

कंपनियों की क्या है तैयारी?7 / 7

कंपनियां वैल्यू इंजीनियरिंग और लागत अनुकूलन (Cost Optimization) के जरिए इस महंगाई के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में अगली वृद्धि से पहले ही खरीदारी करना समझदारी हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन