8th Pay Commission: GDS कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA बढ़कर हुआ 60%; जानें अगले महीने आएगी कितनी मोटी सैलरी

डाक विभाग के कर्मचारियों, खासकर ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। महंगाई के इस दौर में सरकार ने उनके भत्ते में इजाफा कर उन्हें बड़ी राहत दी है।

8th Pay Commission.jpg (6)
1 / 5

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच सरकारी गलियारों से एक शानदार खबर आई है। डाक विभाग ने अपने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। विभाग ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है, जिसके बाद अब कुल डीए 60% पर पहुँच गया है।

विज्ञापन

1 जनवरी से लागू होंगी नई दरें

1 जनवरी से लागू होंगी नई दरें 2 / 5

डाक विभाग द्वारा 10 मई, 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को न केवल अगले महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी, बल्कि पिछले 5 महीनों (जनवरी से मई) का बकाया एरियर भी एक साथ खाते में आएगा।

विज्ञापन

सैलरी में कितना होगा इजाफा?

सैलरी में कितना होगा इजाफा? 3 / 5

DA की नई दरों के बाद टेक-होम पे यानी हाथ में आने वाली सैलरी में अच्छी खासी जम्प देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कैसे: Rs 20000 मूल वेतन वालों के लिए: पहले के मुकाबले अब ₹12,000 सिर्फ डीए के मिलेंगे, जिससे कुल मासिक आय ₹32,000 हो जाएगी। Rs 25,000 मूल वेतन वालों के लिए: इनका महंगाई भत्ता ₹15,000 बनेगा, जिससे कुल सैलरी ₹40,000 के पार पहुंच जाएगी। नियम आसान है। आपका बेस‍िक पे (TRCA) जितना अधिक होगा, भत्ते के रूप में मिलने वाली रकम भी उतनी ही बड़ी होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हुआ दर्जा

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हुआ दर्जा 4 / 5

यह फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल के उस निर्णय के बाद लिया गया है जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई की भरपाई हेतु 2% डीए बढ़ाने की बात कही गई थी। अब ग्रामीण डाक सेवकों को भी उसी दर पर भत्ता मिलेगा जो अन्य केंद्रीय कर्मचारियों को मिलता है।

विज्ञापन

एरियर पर नजर

एरियर पर नजर 5 / 5

कर्मचारियों को अब जनवरी से मई तक के 5 महीने के एरियर का इंतजार है। हालांकि विभाग ने अभी एरियर भुगतान की सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले एक-दो महीनों के भीतर यह मोटी रकम कर्मचारियों के खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन