8th Pay Commission Salary: 18000 रुपये बेसिक पे वालों की सैलरी 68940 रुपये तक बढ़ेगी? देखें फिटमेंट फैक्टर चार्ट
8th Pay Commission Fitment Factor Salary Hike: आठवें वेतन आयोग में 1.83 से 3.83 तक के फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 1 से 13 तक की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी? देखें

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें लागू होने में अभी वक्त है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच अभी से इस बात को लेकर काफी उत्साह है कि उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी. हालांकि सैलरी कितनी बढ़ेगी, यह पूरी तरह फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करता है. आइए समझते हैं कि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर किस लेवल के कर्मचारी की बेसिक सैलरी कितनी हो जाएगी.
क्या है फिटमेंट फैक्टर और कैसे होती है कैलकुलेशन?
2 / 7फिटमेंट फैक्टर वह नंबर है, जिससे आपकी पुरानी बेसिक पे (Basic Pay) को गुणा करके नया मूल वेतन तय किया जाता है. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिससे 7,000 रुपये की बेसिक पे बढ़कर सीधे 18,000 रुपये हो गई थी.
फिटमेंट फैक्टर के अनुसार कैसे बदल जाएगी सैलरी
3 / 7शुरुआती बेसिक पे: 18,000 रुपये 1.83 फिटमेंट फैक्टर पर: 32,940 रुपये, 2.0 फिटमेंट फैक्टर पर: 36,000 रुपये, 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर: 46,260 रुपये, 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर: 68,940 रुपये,
लेवल 2 से 4
4 / 7लेवल 2 (19,900 रुपये): 1.83 पर 36,417 रुपये और 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर 76,217 रुपये तक हो सकती है. लेवल 4 (25,500 रुपये): 1.83 पर 46,665 रुपये और 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर बेसिक पे 97,665 रुपये पहुंच सकती है.
लेवल 5 और 6
5 / 7लेवल 5 (29,200 रुपये): न्यूनतम 1.83 पर 53,436 रुपये और 3.83 पर सीधे 1,11,836 रुपये हो जाएगी. लेवल 6 (35,400 रुपये): 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर 90,978 रुपये और 3.83 पर 1,35,582 रुपये तक जा सकती है.
लेवल 7 और 10
6 / 7लेवल 7 (44,900 रुपये): 1.83 पर 82,167 रुपये और 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर 1,71,967 रुपये होगी. लेवल 10 (56,100 रुपये): 2.0 पर 1,12,200 रुपये और 3.83 के हिसाब से 2,14,863 रुपये बेसिक पे हो सकती है.
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर?
7 / 7कर्मचारी यूनियनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह 1.83 से 2.57 के बीच तय हो सकता है. सरकार की मंजूरी के बाद ही अंतिम फैसला होगा.



















