5kg LPG Cylinder Refill Rates: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर को र‍िफ‍िल कराने के ल‍िए करना होगा अब इतना खर्च, चेक कर लें नया रेट

मई महीने की शुरुआत आम आदमी के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) यानी छोटू सिलेंडर की कीमतों में ₹261 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर दी है। जो सिलेंडर कल तक छात्रों और प्रवासी मजदूरों का सहारा था, उसकी कीमत अब घरेलू सिलेंडर के करीब पहुंच गई है। आइए देखते हैं दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा रेट्स।

chotu cylinder refil
1 / 6

महंगाई का डबल डोज : 1 मई को तेल कंपनियों ने छोटू सिलेंडर की कीमतों में ₹261 का इजाफा किया। यह बढ़ोतरी उन लोगों के लिए बड़ा झटका है जो कम बजट के कारण छोटा सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में ₹810 के पार पहुंची रिफिल

दिल्ली में ₹810 के पार पहुंची रिफिल2 / 6

देश की राजधानी दिल्ली में अब छोटू सिलेंडर को रिफिल कराने के लिए ₹810.50 खर्च करने होंगे। पिछले महीने (अप्रैल) तक यही रिफिल महज ₹549 में मिल रही थी।

विज्ञापन

मुंबई और अन्य शहरों का क्या है हाल?

मुंबई और अन्य शहरों का क्या है हाल?3 / 6

मुंबई में कीमतें ₹798 से शुरू होकर कुछ खास श्रेणियों (Xtralite) में ₹1700 तक पहुंच गई हैं। क्‍योंक‍ि स्थानीय टैक्स (VAT) और हैंडलिंग चार्जेस की वजह से अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर है।

नया कनेक्शन लेना भी हुआ पॉकेट पर भारी

नया कनेक्शन लेना भी हुआ पॉकेट पर भारी4 / 6

अब सिर्फ रिफिल ही नहीं, नया छोटू कनेक्शन (सिलेंडर + रेगुलेटर + पाइप) लेना भी महंगा हो गया है। दिल्ली जैसे शहरों में नए कनेक्शन के लिए अब लगभग ₹2000 तक चुकाने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

आखिर क्यों लगी कीमतों में आग?

आखिर क्यों लगी कीमतों में आग?5 / 6

पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतों ने घरेलू बाजार का समीकरण बिगाड़ दिया है। भारत अपनी गैस का बड़ा हिस्सा बाहर से मंगवाता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय हलचल का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ा है।

घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) वालों को राहत

घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) वालों को राहत6 / 6

जहां छोटू और कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए हैं, वहीं 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अब भी ₹913 (दिल्ली) पर स्थिर है। आम घरों की रसोई के बजट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बाहर का खाना महंगा हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन