1 May New Rules: LPG सिलेंडर से लेकर बैंक ट्रांजेक्शन तक, 1 मई से बदल जाएंगे ये 10 नियम; आपकी जेब पर पड़ेगा बड़ा असर
1 May Rule Change: ये महीना बीत चला है और अब नए महीने की शुरुआत के साथ कुछ नए बदलाव भी आपको देखने होंगे। इन बदलावों के लिए कमर कस लें। रसोई गैस की बुकिंग से लेकर UPI और बैंक चार्ज तक, 1 मई 2026 कौन से 10 जरूरी नियम बदलने वाले हैं, आइये उनकी पूरी लिस्ट यहां देखते हैं।

मई का महीना कामकाजी लोगों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार 1 मई से चार नए श्रम कानून (New Labour Codes) लागू करने जा रही है, जिसका असर सैलरी, पीएफ (PF) और काम के घंटों पर पड़ेगा। ये नियम धीरे-धीरे पूरे देश में लागू हो सकते हैं। इसके अलावा नया महीना अपने साथ कई और नए नियम लेकर आ रहा है। 1 मई 2026 से बैंकिंग, एलपीजी सिलेंडर, और डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन नियमों को जानने से आप न केवल नुकसान से बचेंगे, बल्कि बेहतर तरीके से अपनी प्लानिंग भी कर सकेंगे।
1 मई से कई नियम बदलेंगे
2 / 111 मई 2026 से भारत में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। रसोई गैस की कीमतों से लेकर बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट के नियमों तक, बहुत कुछ बदलने वाला है।
LPG सिलेंडर के दाम
3 / 11हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर 1 मई को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम घोषित होंगे।
गैस बुकिंग के नियमों में सख्ती
4 / 11नए नियमों के अनुसार, शहरी इलाकों में दो सिलेंडर की बुकिंग के बीच का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया जा सकता है। यानी अब आपको अगली बुकिंग के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
UPI पेमेंट में 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन': सुरक्षा होगी और मजबूत
5 / 11ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए आरबीआई (RBI) 1 मई से यूपीआई लेनदेन के लिए Two-Factor Authentication को अनिवार्य कर सकता है। अब केवल पिन ही नहीं, बल्कि एक अतिरिक्त सुरक्षा लेयर (जैसे बायोमेट्रिक्स या हार्डवेयर टोकन) की जरूरत पड़ सकती है।
एटीएम (ATM) फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में कटौती
6 / 11कई बैंक 1 मई से एटीएम से मुफ्त कैश निकालने की सीमा (Free Transactions) को कम करने जा रहे हैं। तय सीमा से अधिक बार पैसे निकालने पर आपको ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है।
बीमा योजनाओं का प्रीमियम कटेगा
7 / 11प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के वार्षिक प्रीमियम का समय आ गया है। 1 मई के बाद आपके बैंक खाते से ₹436 और ₹20 ऑटो-डेबिट हो सकते हैं।
पीएम आवास योजना: 5 साल तक रहना होगा अनिवार्य
8 / 11प्रधानमंत्री आवास योजना के नए नियमों के अनुसार, अगर आपको इस योजना के तहत घर मिला है, तो उसमें कम से कम 5 साल तक रहना अनिवार्य होगा। घर खाली छोड़ने या किराए पर देने पर आवंटन रद्द किया जा सकता है।
केवाईसी (KYC) अपडेट न होने पर फ्रीज होगा बैंक खाता
9 / 11बैंकों ने 1 मई तक सभी ग्राहकों को अपना केवाईसी (e-KYC) अपडेट करने का अल्टीमेटम दिया है। यदि आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपका खाता लेन-देन के लिए बंद किया जा सकता है।
क्रेडिट और डेबिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स पर नए नियम
10 / 11कई प्रमुख बैंक (जैसे SBI, ICICI) अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स और रेंट पेमेंट पर लगने वाले चार्जेस में बदलाव कर रहे हैं। यूटिलिटी बिल भुगतान पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा घटाई जा सकती है।
शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड: नए डिस्क्लोजर नियम
11 / 11सेबी (SEBI) 1 मई से म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नए पारदर्शिता नियम लागू कर रहा है। अब फंड हाउसों को अपने खर्चों और रिस्क मीटर के बारे में और अधिक जानकारी देनी होगी।