Bollywood Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में कि ये कौन हैं?

2 / 7
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन हैं. 35 साल की ये हसीना लंदन के एक रईस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं.

3 / 7
दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है और कई बार वेकेशन पर भी नजर आते हैं. भले ही कुछ भी हो लेकिन अभी तक कृति ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं कहा है.

4 / 7
कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें तो चर्चा है कि एक्ट्रेस कबीर बाहिया को डेट कर रही हैं. कबीर बाहिया लंदन के एक बड़े बिजनेसमैन हैं.

5 / 7
कबीर और कृति सेनन को लेकर कई बार चर्चा सुनने को मिलती है. अब देखने वाली बात होगी कि दोनों कब अपने रिश्ते का खुलासा करते हैं. फैंस को बेसब्री से उस पल का इंतजार है.

6 / 7
ना सिर्फ कबीर बल्कि इसके पहले भी कृति सेनन का नाम किसी और के साथ जुड़ चुका है. जी हां, साउथ एक्टर प्रभास के साथ कृति के डेटिंग रूमर्स उड़ चुके हैं.

7 / 7
भले ही प्रभास के साथ कृति की डेटिंग रूमर्स उड़ी थी, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें खारिज कर दिया था और कहा था कि ये महज एक अफवाह है और इससे ज्यादा कुछ नहीं.