School Timing Change: भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला, पटना के DM का आदेश
School Timing Change:पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. पटना के जिलाधिकारी ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया है. जानिए अब कितने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल.

School Timing Change: बिहार की राजधानी पटना में सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के कारण अब बच्चों की सेहत पर भी खतरा मंडराने लगा है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है.
सुबह 11 बजे के बाद कोई एक्टिविटी नहीं
2 / 4पटना के जिलाधिकारी (DM) डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को लेकर नया आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक, कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी तरह की पढ़ाई या अन्य एक्टिविटी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.
तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक
3 / 4प्रशासन की ओर से साफ कहा गया है कि दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य और उनके जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इसलिए सभी स्कूल मैनेजमेंट को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश के हिसाब से ही अपनी क्लासेस का समय तय करें.
18 मई से लागू होगा नया नियम
4 / 4प्रशासन का यह नया आदेश सोमवार, 18 मई 2026 से लागू हो जाएगा और गुरुवार, 21 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा. यह नियम प्री-स्कूल (प्ले स्कूल) और आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी समान रूप से लागू होगा. अभिभावकों और स्कूल संचालकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को धूप से बचाने के लिए नए समय सारणी का पूरी तरह पालन करें.



















