Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 1.81 करोड़ महिलाओं के खाते में कब आएंगे पैसे? सरकार ने दिया अपडेट

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में सम्राट सरकार ने प्रदेश की 1.81 करोड़ महिलाओं महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में दूसरी किश्त के पैसे कब आएंगे, इसे लेकर सम्राट सरकार ने ताजा अपडेट जारी किया है.

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana, bihar ladies yojana, nitish sarkar yojana, cm samrat chaudhary, bihar government scheme, mahilaon ke khate mein kab aaynge paise
1 / 5

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए जिन महिलाओं ने 2 लाख रुपये के लिए आवेदन किया था, उनमें से चयनित महिलाओं के खाते में दो लाख रुपए चार किश्तों में भेजे जाने हैं. पहली किश्त के 10-10 हजार रुपए पहले भेजे गए थे, अब दूसरी किश्त पर आया अपडेट

विज्ञापन

कैबिनेट विस्तार के बाद आया अपडेट

कैबिनेट विस्तार के बाद आया अपडेट2 / 5

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे. चयनित महिलाओं को दो लाख रुपए की मदद दिए जाने का वादा भी किया गया था. नीतीश सरकार को चुनाव में महिलाओं ने बंपर वोट दिए थे, उसके बाद नीतीश सरकार बदलने पर महिलाओं को आशंका थी कि आगे पैसा मिलेगा या नहीं?

विज्ञापन

मंत्री श्रवण कुमार ने महिलाओं को दी गुडन्यूज

मंत्री श्रवण कुमार ने महिलाओं को दी गुडन्यूज3 / 5

सम्राट कैबिनेट का विस्तार होते ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और ग्रामीण विकास विभाग का पदभार संभालते ही श्रवण कुमार ने महिलाओं के लिए खुशखबरी सुनाई. पत्रकारों से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने महिलाओं की दूसरी किश्त का पैसा जल्द ही उनके खातों में जल्द जारी करने का आश्वासन दिया.

चार किश्तों में भेजे जाने हैं दो लाख रुपए

चार किश्तों में भेजे जाने हैं दो लाख रुपए4 / 5

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन करने वाले महिलाओं में से चयनित महिलाओं को दो लाख रुपए तक की आर्थिक मदद की जानी है. यह पैसे चार किश्तों में भेजे जाएंगे. 20 हजार रुपए पहली किश्त में जाएंगे, उसके बाद 40 हजार की किश्त जाएगी, तीसरी किश्त में 80 हजार और चौथी में 60 हजार दिए जाएंगे.

विज्ञापन

महिलाओं को भी खुद से देना होगा अंशदान

महिलाओं को भी खुद से देना होगा अंशदान5 / 5

जिन महिलाओं ने बिहार सरकार की ओर से दिए 10 हजार रुपए से अपना रोजगार शुरू किया था, उन्हें ही आगे सरकार ने इस योजना के तहत चुना है. अतरिक्त फंड के रूप में सरकार ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. इसके लिए जिन महिलाओं ने जीविका ऑफिस में आवेदन किया और उन्हें मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें ही मदद मिलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन