घर बैठे मोबाइल से कैसे भरें जनगणना फॉर्म? ऑनलाइन बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें

दिल्ली में जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 15 मई तक पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर आप समय बचा सकते हैं और त्रुटियों को कम कर सकते हैं.

how to fill census Form 2027 online
1 / 6

राजधानी दिल्ली में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है जिसमे 1 मई से 15 मई तक ऑनलाइन डेटा भरने की छूट है. इस प्रक्रिया में मकान मालिक और किराएदार दोनों ही घर बैठे अपनी जानकारी खुद पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन

ऑनलाइन जनगणना के लिए पोर्टल पर कैसे करें लॉगिन?

ऑनलाइन जनगणना के लिए पोर्टल पर कैसे करें लॉगिन?2 / 6

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर दिल्ली राज्य को चुनें और कैप्चा भरकर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें. बेहतर मैपिंग के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करें और अपनी पसंद की 16 भाषाओं में से किसी एक को चुनें.

विज्ञापन

हाउसहोल्ड रजिस्ट्रेशन के लिए क्या है जरूरी जानकारी?

हाउसहोल्ड रजिस्ट्रेशन के लिए क्या है जरूरी जानकारी?3 / 6

रजिस्ट्रेशन के वक्त परिवार के मुखिया का नाम और एक यूनिक मोबाइल नंबर डालना होगा जिसे बाद में बदला नहीं जा सकता. मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन करने के बाद आप अपने जिले और मोहल्ले की सही लोकेशन भर सकते हैं.

मैप पर घर की लोकेशन मार्क करना क्यों जरूरी है?

मैप पर घर की लोकेशन मार्क करना क्यों जरूरी है?4 / 6

पोर्टल पर मैप के जरिए अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करना सबसे अहम स्टेप है ताकि अधिकारियों को घर ढूंढने में मदद मिले. इसके बाद आपको मकान की स्थिति और बिजली पानी जैसी सुविधाओं से जुड़े करीब 33 सवालों के जवाब देने होंगे.

विज्ञापन

फॉर्म जमा करने के बाद क्या करना होगा?

फॉर्म जमा करने के बाद क्या करना होगा?5 / 6

पूरी जानकारी को रिव्यू करने के बाद फाइनल सबमिट करें जिससे आपको 11 अंकों का एक खास एसई आईडी नंबर मिल जाएगा. जब 16 मई के बाद जनगणना अधिकारी आपके घर आएंगे तो उन्हें बस यह आईडी दिखाना होगा और आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

क्या है जनगणना की डेडलाइन और जरूरी शर्तें?

क्या है जनगणना की डेडलाइन और जरूरी शर्तें?6 / 6

सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा 15 मई तक है जिसके बाद 14 जून तक सरकारी कर्मचारी घर घर जाकर डेटा इकट्ठा करने का काम करेंगे. ध्यान रहे कि एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का रजिस्ट्रेशन होगा और अधूरा फॉर्म भरने पर उसे मान्य नहीं माना जाएगा. डिस्क्लेमर: जनगणना से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए हमेशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और दिशा निर्देशों का पालन करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन