Upcoming Cars in May 2026: इस महीने कार लॉन्च की बौछार, Honda City से लेकर Tata Sierra EV तक बाजार में आएंगे कई नए मॉडल
मई 2026 ऑटो सेक्टर के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड कारें लॉन्च करने जा रही हैं, जिनमें Honda City Facelift, Tata Sierra EV समेत कई दमदार मॉडल शामिल हैं.

होंडा सिटी फेसलिफ्ट
2 / 5Honda अपनी फेमस सेडान सिटी का फेसलिफ्ट वर्जन 22 मई के आसपास लॉन्च कर सकती है. इसमें नया डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है, जिससे ये अपने सेगमेंट में और मजबूत बनेगी. होंडा सिटी फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर नैरो इंजन और हाइब्रिड इंजन होने की उम्मीद है, जो करीब 121 hp और 126 hp की पावर जनरेट करते हैं. Honda City फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर में हल्के बदलाव, नई ग्रिल, LED लाइट्स और अंदर बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है.
Tata Sierra EV
3 / 5Tata Motors मई 2026 में अपनी Sierra EV लॉन्च कर सकती है. ये कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और EV मार्केट में बड़ी टक्कर देगी. Tata Sierra EV में 55kWh से 65kWh तक के बैटरी पैक मिल सकते हैं और इसकी रेंज 500 किमी तक हो सकती है. इसमें सिंगल और डुअल मोटर ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर होगी. इस SUV में ADAS, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल स्क्रीन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
Toyota Urban Cruiser eBella
4 / 5Toyota अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser eBella के साथ भारत के EV बाजार में एंट्री करने जा रही है. ये SUV मिड-साइज सेगमेंट में होगी और Hyundai Creta EV, MG ZS EV को टक्कर देगी. Toyota eBella में 49kWh और 61kWh बैटरी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. इसमें डिजिटल डिस्प्ले, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई स्मार्ट ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.
Honda ZR-V
5 / 5Honda ZR-V भारत में 22 मई 2026 को डेब्यू करने वाली है. ये कंपनी की नई प्रीमियम SUV होगी, जो इंडियन मार्केट में Honda की पोजिशन को मजबूत करेगी. ZR-V की कीमत लगभग 40 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इसमें 2.0L पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन (e:HEV) मिलने की उम्मीद है, जो करीब 180+ PS पावर देगा. ये SUV बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस का बैलेंस देगी. Honda ZR-V में ADAS, बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलेंगे.