महंगे पेट्रोल के झटके से बचाएंगी ये 5 CNG बाइक, आधे खर्च में डबल मिलेगा माइलेज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब ढीली कर दी है. ऐसे में अब CNG बाइक तेजी से लोगों की पसंद बन रही हैं. अगर आप भी कम खर्च में ज्यादा माइलेज वाली बाइक तलाश रहे हैं, तो ये ऑप्शन आपके काफी काम आ सकते हैं.

CNG (7)
1 / 6

 

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है. खासतौर पर रोज बाइक से ऑफिस या काम पर जाने वालों के लिए हर महीने का ईंधन खर्च अब बड़ी टेंशन बन चुका है. ऐसे में CNG बाइक एक सस्ता और किफायती विकल्प बनकर सामने आ रही हैं. अब बाजार में ऐसी कई मोटरसाइकिलें मौजूद हैं जो या तो फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ आती हैं या फिर उनमें RTO-अप्रूव्ड CNG किट लगाई जा सकती है. 

विज्ञापन

Bajaj Freedom 125 CNG

Bajaj Freedom 125 CNG2 / 6

बजाज फ्रीडम 125 देश की पहली फैक्ट्री-फिटेड CNG बाइक है, जिसे ड्यूल फ्यूल टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें CNG और पेट्रोल दोनों का सपोर्ट मिलता है. बाइक में 125cc का इंजन और 2 किलो का CNG टैंक दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह CNG पर करीब 102 km/kg और पेट्रोल पर लगभग 65 km/l तक का माइलेज दे सकती है. इसकी अनुमानित कीमत 95 हजार रुपये से 1.10 लाख रुपये के बीच है.

विज्ञापन

Hero Splendor CNG Kit Option

Hero Splendor CNG Kit Option3 / 6

हीरो स्प्लेंडर लंबे समय से भारत की सबसे भरोसेमंद कम्यूटर बाइक्स में शामिल रही है. इस बाइक में RTO-अप्रूव्ड CNG किट लगाई जा सकती है, जिससे यह बेहद कम खर्च में चलने लगती है. CNG किट लगने के बाद यह बाइक करीब 110 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है. मेंटेनेंस भी काफी कम रहता है. इसकी कुल कीमत किट समेत लगभग 80 हजार रुपये से 95 हजार रुपये तक पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- गर्मी में ओवरहीटिंग से खराब हो सकती है बाइक! ये 5 काम नहीं किए तो बढ़ेगा खर्च

TVS Sport CNG Conversion

TVS Sport CNG Conversion4 / 6

टीवीएस स्पोर्ट अपनी हल्की बॉडी, अफोर्डेबल कीमत और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है. यह बाइक भी CNG कन्वर्जन के लिए उपयुक्त मानी जाती है. CNG किट लगाने के बाद इसमें करीब 100 km/kg तक का माइलेज मिल सकता है. शहर में रोजाना सफर करने वालों के लिए यह एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन हो सकता है. इसकी अनुमानित कीमत किट सहित 70 हजार रुपये से 85 हजार रुपये तक हो सकती है.

विज्ञापन

Honda Shine CNG-Compatible

Honda Shine CNG-Compatible5 / 6

होंडा शाइन 125cc सेगमेंट की लोकप्रिय बाइक है और इसे भी सर्टिफाइड CNG किट के जरिए CNG पर चलाया जा सकता है. CNG कन्वर्जन के बाद यह बाइक लगभग 95 से 100 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम हो सकती है. इसकी स्मूद राइडिंग और भरोसेमंद इंजन इसे डेली यूज के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं. इसकी कीमत किट सहित करीब 85 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक हो सकती है. ये भी पढ़ें- Honda NX500 E-Clutch: अब बिना क्लच दबाए बदलें गियर, भारत में लॉन्च हुई दमदार एडवेंचर बाइक, जान लें कीमत  

Bajaj Platina 100 CNG Conversion

Bajaj Platina 100 CNG Conversion6 / 6

बजाज प्लेटिना 100 पहले से ही अपनी शानदार फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. इसमें CNG किट लगाने का विकल्प भी मौजूद है, जिससे इसका रनिंग कॉस्ट और कम हो जाता है. कन्वर्जन के बाद यह बाइक करीब 110 km/kg तक का माइलेज दे सकती है. कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करने वालों के लिए यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. इसकी अनुमानित कीमत CNG किट के साथ 72 हजार रुपये से 85 हजार रुपये तक हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन