Tata की इलेक्ट्रिक कारें हुईं सस्ती, मिल रहा 2.15 लाख तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट
Tata Motors अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर इस महीने जबरदस्त ऑफर दे रही है। इन पर 2 लाख रुपये से ज्यादा तक की बचत का मौका मिल रहा है। जानते हैं इसकी डिटेल्स.

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tata Motors इस महीने अपनी EV रेंज पर भारी बचत का मौका दे रही है. कंपनी Punch.ev, Tiago.ev, Curvv.ev, Nexon.ev और Harrier.ev पर कुल मिलाकर 2.15 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है. खास बात यह है कि सबसे ज्यादा ऑफर पुराने स्टॉक वाली गाड़ियों पर मिल रहे हैं.
Punch.ev पर मिल रहा सबसे बड़ा फायदा
2 / 7Tata Motors पुराने Punch.ev मॉडल पर ज्यादा डिस्काउंट दे रही है. यह वही प्री-फेसलिफ्ट मॉडल है जिसे जनवरी में आए नए मॉडल से पहले बेचा जा रहा था. कंपनी के पास 2024 और 2025 में बनी कई यूनिट्स अभी भी स्टॉक में हैं. लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर ग्राहकों को 1.1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 55 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 50 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है. इस तरह कुल बचत 2.15 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये तक है.
Tiago.ev पर भी 2.15 लाख तक की बचत
3 / 7Tata Tiago.ev पर भी कंपनी बड़ा ऑफर दे रही है. इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.14 लाख रुपये तक जाती है. XZ+ लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर 1.3 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 35 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 50 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है. वहीं XT ट्रिम पर 70 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है.
Curvv.ev खरीदने वालों के लिए शानदार मौका
4 / 7Tata Curvv.ev पर इस महीने कुल 1.75 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. 2024 और 2025 मॉडल ईयर यूनिट्स पर 70 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 55 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 50 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है. MY2026 यूनिट्स पर भी ऑफर लगभग समान हैं, हालांकि स्क्रैपेज बोनस थोड़ा कम होकर 35 हजार रुपये रह गया है. इसकी कीमत 16.99 लाख रुपये से 22.24 लाख रुपये तक है.
Nexon.ev पर भी मिल रहा अच्छा ऑफर
5 / 7देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल Tata Nexon.ev पर भी इस महीने 1.25 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. 2024 और 2025 मॉडल्स पर कंपनी 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 55 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 35 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है.
Harrier.ev पर भी स्कीम्स उपलब्ध
6 / 7Tata Harrier.ev कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV है. इस महीने इस SUV पर 85 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. ग्राहकों को 35 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 50 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस मिल सकता है. इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होकर 30.23 लाख रुपये तक जाती है.
पुराने स्टॉक पर ज्यादा ऑफर
7 / 7Tata Motors इन ऑफर्स के जरिए पुराने स्टॉक को तेजी से खत्म करना चाहती है. खासकर 2024 और 2025 मॉडल ईयर यूनिट्स पर ज्यादा डिस्काउंट मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.