Smart Auto Tricks: अब बीच रास्ते में टायर पंचर होने पर नहीं होगी परेशानी! ये छोटा गैजेट मिनटों में भर देगा हवा

अक्सर लोगों को बाइक से दूर की यात्रा करने या ट्रिप पर जाने में एक समस्या का सामना करना ही पड़ता है, यानी बाइक पंचर का या हवा कम होने का. इसी समस्या का अब शानदार हल निकल चुका है. एक छोटे डिवाइस से आप आसानी से बिना रुके यात्रा कर सकेंगे.

Portronics Vayu Nano
1 / 8

अगर रास्ते में अचानक बाइक या साइकिल का टायर पंक्चर जैसा महसूस हो और आसपास कोई एयर पंप न मिले, तो अब आपको इससे परेशानी नहीं होगी.  क्योंकि Portronics Vayu Nano नाम का नया पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है, जो लंबी दूरी तय करते वक्त आपके टायर के हवा का ख्याल रखेगी.  

विज्ञापन

छोटा साइज लेकिन काम दमदार

छोटा साइज लेकिन काम दमदार2 / 8

कंपनी ने इस गैजेट को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया है, जिससे इसे आसानी से बैग या बाइक में रखा जा सकता है. यह डिवाइस टू-व्हीलर टायर, साइकिल और स्पोर्ट्स बॉल जैसी चीजों में हवा भरने के काम आता है.

विज्ञापन

मिनटों में टायर में भर देगा हवा

मिनटों में टायर में भर देगा हवा3 / 8

कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस पांच मिनट से भी कम समय में टायर को 0 से 35 PSI तक भर सकता है. इसमें 120 PSI तक का प्रेशर सपोर्ट मिलता है, जो जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है.

अलग-अलग टायरों के लिए मिलते हैं प्रीसेट मोड

अलग-अलग टायरों के लिए मिलते हैं प्रीसेट मोड4 / 8

Portronics ने इसमें मोटरसाइकिल, साइकिल और स्पोर्ट्स इक्विपमेंट के लिए अलग-अलग प्रीसेट मोड दिए हैं. बाइक के लिए 45 PSI, साइकिल के लिए 35 PSI और बॉल के लिए 8 PSI की सेटिंग मिलती है.

विज्ञापन

डिजिटल डिस्प्ले से मिलेगी पूरी जानकारी

डिजिटल डिस्प्ले से मिलेगी पूरी जानकारी5 / 8

इस पोर्टेबल इन्फ्लेटर में स्मार्ट डिजिटल स्क्रीन दी गई है, जो रियल टाइम में प्रेशर, बैटरी लेवल और PSI/BAR जैसी जरूरी जानकारी दिखाती है. इससे यूजर्स आसानी से सही मात्रा में हवा भर सकते हैं.

रात में भी आसानी से कर सकेंगे इस्तेमाल

रात में भी आसानी से कर सकेंगे इस्तेमाल6 / 8

इस छोटे डिवाइस में इन-बिल्ट LED फ्लैशलाइट भी दी गई है, जिससे कम रोशनी या रात के समय भी टायर में हवा भरना आसान हो जाता है. यह फीचर लंबे सफर करने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

विज्ञापन

ओवरफिलिंग से बचाने के लिए खास सेफ्टी फीचर

ओवरफिलिंग से बचाने के लिए खास सेफ्टी फीचर7 / 8

इस गैजेट में ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर दिया गया है, जो तय प्रेशर पूरा होते ही मशीन को बंद कर देता है. इससे टायर में जरूरत से ज्यादा हवा भरने का खतरा कम हो जाता है और सुरक्षा बनी रहती है.

क्या है इस डिवाइस की कीमत?

क्या है इस डिवाइस की कीमत?8 / 8

Portronics Vayu Nano को फिलहाल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है. वहीं कुछ ई-कॉमर्स साइट्स पर इसे डिस्काउंट के साथ करीब 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है. (Image: AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन