नोएडा वाले ध्यान दें! इस दिन लग रही लोक अदालत, जानें कहां-कब किन मामलों का करवा सकते हैं निपटारा
अगर आपके ऊपर ट्रैफिक ई चालान लंबित है या कोई छोटा कानूनी मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नोएडा में राष्ट्रीय लोक अदालत लगने जा रही है. यहां लोग अपने कई मामलों का जल्दी और आसान तरीके से समाधान करा सकेंगे. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

नोएडा में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगने जा रही है, जहां लोग ट्रैफिक ई-चालान से लेकर बैंक लोन विवाद, चेक बाउंस और कई दूसरे मामलों का आसान तरीके से निपटारा करा सकेंगे. लोक अदालत में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बिना समझौते के जरिए मामलों को जल्दी सुलझाया जाएगा.
कहां और कितने बजे लगेगी लोक अदालत?
2 / 7नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय लोक अदालत सुबह 10 बजे से जिला न्यायालय सूरजपुर, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित होगी. जिन लोगों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ई चालान पेंडिंग हैं, वे यहां पहुंचकर उनका निपटारा कर सकते हैं.
सिर्फ यूपी पुलिस के चालान होंगे मान्य
3 / 7लोक अदालत में केवल उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी किए गए ट्रैफिक चालान ही स्वीकार किए जाएंगे. अगर चालान दिल्ली या किसी अन्य राज्य का है, तो उसके लिए संबंधित राज्य की लोक अदालत में जाना होगा. ट्रैफिक चालान से जुड़ी जानकारी के लिए 7065060882 और 9971009001 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.
किन मामलों का होगा निपटारा?
4 / 7इस लोक अदालत में सिर्फ ट्रैफिक चालान ही नहीं, बल्कि कई दूसरे मामलों का भी समाधान किया जाएगा. इनमें मोटर एक्सीडेंट क्लेम, बैंक लोन विवाद, चेक बाउंस केस, बिजली और BSNL बिल विवाद, सिविल केस, श्रम विवाद और राजस्व से जुड़े मामले शामिल हैं.
वैवाहिक विवाद भी होंगे सुलझेंगे
5 / 7लोक अदालत में आपसी सहमति से वैवाहिक विवादों का समाधान भी किया जाएगा. हालांकि, तलाक से जुड़े मामलों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. यहां मामलों को बातचीत और समझौते के जरिए जल्दी सुलझाने की कोशिश की जाती है.
क्यों खास होती है लोक अदालत?
6 / 7लोक अदालत में लंबी सुनवाई और ज्यादा कानूनी प्रक्रिया नहीं होती. दोनों पक्ष आपस में सहमति बनाकर मामला सुलझाते हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होती है. यही वजह है कि लोग इसे आसान और तेज समाधान का तरीका मानते हैं.
ऐसे कर सकते हैं संपर्क
7 / 7अगर कोई व्यक्ति अपने केस का निपटारा लोक अदालत में करवाना चाहता है, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर से संपर्क कर सकता है. इसके लिए ईमेल dlsa.gbnnoida@gmail.com और फोन नंबर 9716535451 व 7678643985 जारी किए गए हैं. (All Photos-AI Generated)