पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता तेल हो गया लॉन्च, दिल्ली में खुला पहला E85 फ्यूल स्टेशन

E85 Fuel Cheaper than Petrol: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान आम जनता के लिए राहत की बड़ी खबर आई है. केंद्र की मोदी सरकार एक नया और बेहद सस्ता ईंधन लेकर आई है. यह नया फ्यूल बाजार में मिलने वाले सामान्य पेट्रोल के मुकाबले पूरे 20 रुपये सस्ता मिलेगा.

E85 fuel.jpg
1 / 6

E85 Fuel Cheaper than Petrol: पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से परेशान आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में एक ऐसा नया ईंधन (फ्यूल) लेकर आई है, जो सामान्य पेट्रोल के मुकाबले सीधे 20 रुपये सस्ता है.

विज्ञापन

दिल्ली में खुला पहला 'E85' फ्यूल स्टेशन

दिल्ली में खुला पहला 'E85' फ्यूल स्टेशन2 / 6

सरकार ने इसके लिए देश की राजधानी दिल्ली में पहला 'E85' फ्यूल स्टेशन भी शुरू कर दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के पूसा रोड पर स्थित इंडियन ऑयल के एक आउटलेट पर इस पहले E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

क्या है E85 फ्यूल और इसकी कीमत?

क्या है E85 फ्यूल और इसकी कीमत?3 / 6

E85 खास तरह का पर्यावरण अनुकूल ईंधन है. इसमें 85 फीसदी इथेनॉल और सिर्फ 15 फीसदी पेट्रोल मिलाया जाता है. इथेनॉल की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इसकी लागत काफी कम हो जाती है. देश की राजधानी दिल्ली में E85 ईंधन की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर तय की गई है.

E20 पेट्रोल से कैसे अलग है E85 फ्यूल

E20 पेट्रोल से कैसे अलग है E85 फ्यूल4 / 6

E85 फ्यूल मौजूदा समय में बिकने वाले E20 पेट्रोल (जिसमें 20% इथेनॉल होता है) से करीब 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है. ग्राहकों की सहूलियत के लिए इस फ्यूल डिस्पेंसर (पंप) पर अलग से साफ-साफ ब्रांडिंग और विशेष लेबल लगाए गए हैं, ताकि कोई असमंजस न रहे.

विज्ञापन

किन गाड़ियों में होगा इस्तेमाल?

किन गाड़ियों में होगा इस्तेमाल?5 / 6

यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस सस्ते ईंधन का इस्तेमाल साधारण पेट्रोल गाड़ियों में नहीं किया जा सकता. इसके लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए 'फ्लेक्स-फ्यूल' वाहनों की जरूरत होती है. बीते दिन हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक रेंज Splendor Plus और HF Deluxe को लॉन्च किया था. इसके अलावा मारुति सुजुकी ने भी अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार Wagon R Flex Fuel को पेश किया है. जिसे अभी बिक्री के लिए लॉन्च नहीं किया गया है.

सरकार का आगे का क्या है प्लान?

सरकार का आगे का क्या है प्लान?6 / 6

सरकार का लक्ष्य देश की बाहरी तेलों पर निर्भरता को कम करना है. इथेनॉल का उत्पादन देश के भीतर ही खेती-किसानी से जुड़े कच्चे माल से होता है, जिससे भारतीय किसानों को भी सीधा फायदा मिलेगा. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सरकार दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और नागपुर जैसी जगहों पर ऐसे 50 से 100 नए स्टेशन खोलने पर काम कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2026 के आखिर तक देश में ऐसे स्टेशनों की संख्या बढ़कर 500 तक पहुंच जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन