Maruti की इन 2 धांसू SUV पर बंपर ऑफर! Grand Vitara और Victoris पर 1.35 लाख तक की बचत का मौका

नई कार खरीदने का प्लान हैं तो Maruti Suzuki के अगस्त ऑफर्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. कंपनी अपनी दो शानदार SUVs पर बंपर डिस्काउंट दे रही है.

maruti suzuki (1)
1 / 7

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Maruti Suzuki के ऑफर्स के लिए काम के हो सकते हैं. कंपनी Arena और Nexa पोर्टफोलियो के कई मॉडल्स पर अलग-अलग डिस्काउंट और बेनेफिट दे रही है. इनमें Grand Vitara और Victoris जैसी मिडसाइज SUV भी शामिल हैं.

विज्ञापन

Grand Vitara पेट्रोल पर 1.30 लाख तक का फायदा

Grand Vitara पेट्रोल पर 1.30 लाख तक का फायदा2 / 7

Maruti Grand Vitara के एंट्री लेवर पेट्रोल वेरिएंट्स पर अगस्त 1.30 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. वहीं इसके मिड स्पेक Delta वेरिएंट पर 1.20 लाख रुपय तक का डिस्कांउट दिया जा रहा है. यानी Grand Vitara खरीदने वालों के लिए वेरिएंट के हिसाब से ऑफर की राशि अलग-अलग है.

विज्ञापन

हाई-स्पेक Grand Vitara पर भी ऑफर

हाई-स्पेक Grand Vitara पर भी ऑफर3 / 7

Grand Vitara के Zeta और Alpha जैसे हाईस्पेक वेरिएंट्स पर भी 1.20 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इस ऑफर में AWD वेरिएंट भी शामिल हैं. खास बात यह है कि इन हाई-स्पेक वेरिएंट्स के साथ कंपनी पांच साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी कॉम्प्लिमेंट्री दे रही है.

Strong Hybrid और CNG पर कितनी बचत?

Strong Hybrid और CNG पर कितनी बचत?4 / 7

Grand Vitara Strong Hybrid खरीदने पर कुल 1.25 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें 75 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस या 45 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस 30 हजार रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बेनेफिट और 20 हजार का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है. वहीं Delta CNG पर 1.05 लाख रुपये और Zeta CNG पर 95,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Victoris पेट्रोल और CNG पर 85 हजार तक फायदा

Victoris पेट्रोल और CNG पर 85 हजार तक फायदा5 / 7

Maruti Suzuki Victoris पर भी अगस्त 2026 में ऑफर्स मिल रहे हैं. इसे पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स ग्राहकों को 85 हजार रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. इनमें 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 10,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है.

Victoris पर स्क्रैपेज बोनस भी

Victoris पर स्क्रैपेज बोनस भी6 / 7

Victoris के पेट्रोल वेरिएंट पर 25 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है. वहीं CNG वेरिएंट खरीदने पर 20 हजार रुपये ताक का स्क्रैपेज बेनेफिट मिल सकता है. यानी ग्राहक अपनी कार के वेरिएंट और पात्रता के आधार पर अलग-अलग बेनेफिट का फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Victoris Strong Hybrid पर सबसे ज्यादा बचत

Victoris Strong Hybrid पर सबसे ज्यादा बचत7 / 7

Victoris Strong Hybrid पर सबसे बड़ा ऑफिर मिल रहा है. इस मॉडल पर कुल 1.35 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है. इसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस 30 हजार का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 10,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन