
1 / 5
Jeep की SUVs पर मिलने वाले ऑफर्स में कंज्यूमर डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बेनिफिट और दूसरे स्पेशल ऑफर्स शामिल हैं. हालांकि, ऑफर्स शहर और डीलरशिप के हिसाब से बदल सकते हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले अपने नजदीकी डीलर से जानकारी लेना जरूरी है.
Wrangler पर नहीं मिल रहा कोई ऑफर

2 / 5
कंपनी ने अपनी ऑफ-रोड SUV Jeep Wrangler पर फिलहाल कोई डिस्काउंट नहीं दिया है. यानी अगर आप रैंगलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस मॉडल पर ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा.
Grand Cherokee पर सबसे बड़ा फायदा

3 / 5
Jeep की फ्लैगशिप SUV Grand Cherokee पर कंपनी 4 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. इसके साथ Jeep Wave एक्सक्लूसिव ओनरशिप प्रोग्राम का एक्सेस भी मिलेगा. इस पैकेज में 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी, एक्सप्रेस सर्विस, पिकअप एंड ड्रॉप सपोर्ट और जरूरत पड़ने पर कर्टसी व्हीकल जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
Meridian पर मिल रहे लाखों के बेनिफिट्स

4 / 5
Jeep Meridian SUV पर कुल 1.65 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें करीब 1.3 लाख रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है, जबकि 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त बेनिफिट भी ग्राहकों को मिलेगा.
Compass खरीदने वालों के लिए मौका

5 / 5
Jeep Compass पर मई महीने में करीब 1.5 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है. कंपनी इसमें 1.10 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर दे रही है. साथ ही 15 हजार रुपये का अतिरिक्त बेनिफिट भी शामिल है. Jeep Compass में 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170hp की पावर जनरेट करता है. SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है. दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स की वजह से यह SUV भारतीय बाजार में काफी पसंद की जाती है.